{"_id":"6a8cb54ff9df85c09f0a0671","slug":"ma-geography-cut-off-at-the-womens-college-is-8437-rohtak-news-c-197-1-snp1017-159324-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला कॉलेज में एमए ज्योग्राफी की कटऑफ 84.37%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला कॉलेज में एमए ज्योग्राफी की कटऑफ 84.37%
विज्ञापन
फोटो - राजकीय महिला कॉलेज। संवाद
गोहाना। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार को कॉलेजों में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए पहली कटऑफ जारी कर दी। इसमें 234 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। राजकीय महिला कॉलेज और राजकीय कॉलेज बड़ौता में एमए ज्योग्राफी की कटऑफ सबसे अधिक रही। महिला कॉलेज में यह 84.37 और बड़ौता कॉलेज में 80.61 प्रतिशत रही। पहली कटऑफ में शामिल विद्यार्थी 27 अगस्त तक फीस जमा कर दाखिला ले सकेंगे।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए 20 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो 21 अगस्त तक चली। दोनों कॉलेजों में 500 सीटों के लिए 257 आवेदन जमा हुए थे। आवेदनों के आधार पर विभाग ने पहली कटऑफ जारी की है।
राजकीय महिला कॉलेज में एमए हिंदी की कटऑफ 82.16, एमकॉम की 76.12, एमएससी केमेस्ट्री की 79, एमएससी ज्योग्राफी की 84.37 और पीजीडीसीए की 74.87 प्रतिशत रही। वहीं राजकीय कॉलेज बड़ौता में एमए अंग्रेजी की कटऑफ 75.83, एमए ज्योग्राफी की 80.61, एमए हिंदी की 66.87 और एमए राजनीतिक विज्ञान की 64.91 प्रतिशत रही।