फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   33 regular sanitation workers returned to work in Gohana; 40 tonnes of garbage cleared.

Rohtak News: गोहाना में 33 नियमित सफाईकर्मी काम पर लौटे, 40 टन कचरा उठाया

Tue, 25 Aug 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
33 regular sanitation workers returned to work in Gohana; 40 tonnes of garbage cleared.
फोटो - बरोदा रोड पर कचरे का उठान कर ट्राली में भरते हुए। संवाद
गोहाना। सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सोमवार को नगर परिषद के 33 नियमित सफाईकर्मी काम पर लौट आए। परिषद ने आठ ट्रैक्टर और दो बुलडोजर लगाकर शहर में कचरा उठाने का अभियान शुरू किया। देर शाम तक बरोदा रोड, तहसील रोड और पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र से करीब 40 टन कचरा उठाया गया। हड़ताल के कारण गोहाना में 500 टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है।
विज्ञापन

आबादी के आधार पर सफाईकर्मियों की नियुक्ति, नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर सफाईकर्मी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। इसके चलते शहर में कई दिनों से कचरे का उठान बंद था। रविवार को हुई तेज बारिश से सड़कों पर जमा कचरा पानी के साथ फैल गया, जिससे दुर्गंध और जलनिकासी की समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर नगर परिषद अधिकारियों ने सोमवार को नियमित सफाईकर्मियों को बुलाकर कचरा उठाने का काम शुरू कराया। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकता के आधार पर मुख्य सड़कों और अधिक प्रभावित क्षेत्रों से कचरा हटाया जा रहा है। जल्द ही शहर में जमा बाकी कचरे का भी उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोर टू डोर सफाईकर्मियों को भी काम पर लौटने के निर्देश
नगर परिषद के नियमित सफाईकर्मियों के साथ निजी एजेंसी के 76 डोर-टू-डोर सफाईकर्मी भी हड़ताल में शामिल हैं। इनके काम पर नहीं आने से घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था प्रभावित है। नगर परिषद और संबंधित एजेंसी ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के स्थान पर नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

---------------------
नियमित सफाईकर्मियों की मदद से कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़कों पर जमा पूरा कचरा हटवा दिया जाएगा। डोर-टू-डोर सफाईकर्मियों को भी काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घरों से कचरे का उठान शुरू हो सके।
- सुंदर शर्मा, सचिव, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article