{"_id":"5ce9a4aabdec220756712c8e","slug":"155881596477-rohtak-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे तीन विद्यार्थी, विवि प्रशासन ने 7 विद्यार्थियों के नाम भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे तीन विद्यार्थी, विवि प्रशासन ने 7 विद्यार्थियों के नाम भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पिछले 20 दिनों से मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे सुपवा के एफटीवी के सात और विद्यार्थियों को आंतरिक अनुशासन कमेटी ने नोटिस भेजा। शनिवार को चौथे दिन भी विद्यार्थी प्रवेश द्वार पर डटे रहे। इस दौरान सुबह 10 बजे विद्यार्थियों की विभाग फैकल्टी के साथ मीटिंग हुई। विद्यार्थियों ने फैकल्टी से 14 निष्कासित विद्यार्थियों व मांगों को लेकर समर्थन मांगा। इस पर फैकल्टी ने समर्थन नहीं कर विवि प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस मामले में पहले जांच कराई जाए, इसके बाद अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए। तब तक आरोपों पर स्टे दिया जाए। उधर, फैकल्टी की तरफ से समर्थन न मिलने पर तीन विद्यार्थी अमन पूनिया, राखी ढुल और सचिन कुमार ने भूख हड़ताल शुरू की।
विवि प्रशासन से रजिस्ट्रार प्रो. भारती शर्मा के साथ अभद्रता और कैंपस में प्रदर्शन करने के मामले में पहले ही 14 विद्यार्थियों को निष्कासित किया जा चुका है, अब सात और विद्यार्थियों को नोटिस भेजा। नोटिस में लिखा है कि रजत कुमार, नीरज, रोनित रंजन, सौम्या रंजन दास, आशिष प्रकाश, अक्षित शर्मा, शुभम सैनी 10 मई की घटना में शामिल थे। इन सातों विद्यार्थियों को 27 मई को 11 बजे डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कार्यालय में कार्रवाई के दौरान अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। अनुशासन कमेटी में डीन स्टूडेंट वेलफेयर, अजय कुमार एचओडी यूपीए, प्रो. जगदीश नांदल प्रोफेसर मैथ एमडीयू, एफटीवी एचओडी जितेंद्र शर्मा कमेटी में शामिल हैं।
28 मई को कोर्ट में होगी सुनवाई
विवि प्रशासन की कोर्ट में की गई शिकायत पर 14 निष्कासित विद्यार्थियों की 28 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी। धरने पर बैठे विद्यार्थी विभाग फैकल्टी से मिलकर 14 निष्कासित विद्यार्थियों के संबंध में बातचीत करेंगे। हालांकि, विद्यार्थियों ने इस मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर कर दी है। विवि की आंतरिक अनुशासन कमेटी द्वारा सात और विद्यार्थियों को नोटिस भेजकर 27 मई को डीन कार्यालय में कार्रवाई के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
डिजाइन विभाग विद्यार्थियों ने दिया समर्थन
विद्यार्थियों की मांगाें और निष्कासित विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार को डिजाइन विभाग के 12 विद्यार्थी समर्थन में आए। वह भी विद्यार्थियों के साथ धरने पर बैठ गए।
------------
आंतरिक अनुशासन कमेटी ने 10 मई को रजिस्ट्रार के साथ हुई अभद्रता में साक्ष्यों की जांच में सात और विद्यार्थियों को शामिल पाया है। विद्यार्थियों को नोटिस भेज दिया गया है। सोमवार को अगर यह कमेटी के सामने पेश होेकर अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो कमेटी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
-बेनुल तोमर, पीआरओ, सुपवा