{"_id":"5ce85ba8bdec2207626c4f9d","slug":"155873173811134-rohtak-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134 ए दूसरी मेरिट सूची में दाखिला पाने के लिए अभ्यर्थियों को फिर से चुनने होंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134 ए दूसरी मेरिट सूची में दाखिला पाने के लिए अभ्यर्थियों को फिर से चुनने होंगे स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अपने बच्चों को नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाने की इच्छा रखने वाले अभिभावकों को एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से गुजरना होगा। शिक्षा निदेशालय के आदेशों के अनुसार दूसरी सूची में जगह पाने के लिए अभ्यर्थियों को दोबारा से स्कूलों का चयन करना होगा। इसके लिए उन्हें विभाग की वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन में सुधार करना होगा। अभिभावकों को अपना आवेदन फार्म अप्लाई करने के लिए 26 व 27 मई का समय दिया गया है। जबकि आगामी 28 मई को विभाग की ओर से स्कूल अलॉटमेंट की दूसरी सूची अपलोड करने का शेड्यूल है।
प्रदेशभर में नियम 134 ए के तहत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इस दाखिला प्रक्रिया में शुक्रवार को पहली सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं शनिवार से दूसरी सूची के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक ओर निजी स्कूल संचालकों को 25 मई तक पहली सूची में अपने विद्यालय में दिए गए दाखिलों का जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन करने का समय दिया गया है। इसी दौरान उन्हेें अपने यहां रिक्त बची सीटों की भी जानकारी विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। जब यह पूरी जानकारी 25 की शाम तक विभाग के पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी। उसके बाद अभ्यर्थियों को अपने एप्लीकेशन फार्म अपडेट करने होंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों के पास दो दिन का समय होगा। इन दो दिनों में अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट पर जाकर उन स्कूलों का चयन करना होगा, जिनमें उनके बच्चों का दाखिला हो सके व जहां पर उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। अगर अभ्यर्थियों द्वारा 27 की शाम तक अपना एप्लीकेशन फार्म में स्कूलों का चयन अपडेट नहीं किया गया तो वे नियम 134 ए के तहत दाखिला पाने की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। नियम 134 ए में स्कूल अलॉटमेंट की पहली सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आगामी 28 मई को स्कूल अलॉटमेंट की दूसरी सूची जारी हो सकती है।