फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बोर्ड परीक्षा में जम कर चली नकल

बोर्ड परीक्षा में जम कर चली नकल

Fri, 08 Mar 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में जम कर चली नकल
रोहतक/महम/सांपला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं के पहले ही पेपर में फेल नजर आ रहा है। वीरवार को हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा में जिले के 11 हजार 33 विद्यार्थी बैठे। जिले के ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में जमकर नकल चली। शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों के परीक्षा केंद्र नकल कराने वालों से घिरे नजर आए। किसी ने ऊंची दीवार फांदकर तो किसी ने तीन मंजिला इमारत पर चढ़कर परीक्षा केंद्र में नकल पहुंचाई। इसके चलते एसडीएम ने खिड़वाली का परीक्षा केंद्र शहर में शिफ्ट करने की सिफारिश की। फरमाणा में केंद्र नंबर दो को एक में शिफ्ट किया गया है। जबकि शिक्षा अधिकारियों व उड़नदस्तों को नकल नजर नहीं आई। यही नहीं धारा 144 लागू होने के बावजूद परीक्षा केंद्रों के बाहर फोटोस्टेट की दुकानें भी खुली रही।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही नकल कराने वाले सक्रिय हो गए। दीवारों व खिड़कियों से झांकते मददगारों ने पहले प्रश्न पत्र जुटाया फिर उत्तर तलाश कर नकल तैयार की। इसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व पुलिस कर्मचारियों की मदद से परीक्षा केंद्र में अपने परीक्षार्थी तक पहुंचाया। बोर्ड की पहली परीक्षा में नकल रहित परीक्षा कराने के इंतजाम व दावे धराशाई दिखाई दिए। इसके बावजूद उड़न दस्तों या शिक्षा अधिकारियों को न नकल नजर आई न नकलची। बोर्ड अधिकारी की मानें तो जिले में दो ही नकल के केस पकड़े गए हैं। जबकि परीक्षा केंद्रों के बाहर से नकल बेहद आसानी से अंदर पहुंचती रही। इन्हें रोकने टोकने वाले भी चुप रहे।
विज्ञापन

खूब हुई जिरोक्स कापी
परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट मशीनों की दुकानें खुली रही। यहां जिरोक्स कापी भी जमकर हुई। इसमें प्रश्न पत्र व उत्तर दोनों शामिल है। परीक्षार्थी की मदद के लिए उनके रिश्तेदार गाइड, गैस पेपर व किताबें लेकर पहुंचे। इनसे उत्तर की पर्चियां निकाल कर पहले जिरोक्स कराई फिर विद्यार्थी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने जमीन पर बैठ कर दी परीक्षा
परीक्षा में ज्यादातर परीक्षार्थियों को न कमरे नसीब हुए न डेस्क। परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। इन्हें टाट या दरी तक नसीब नहीं हुई। कुछ केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा होने के चलते कमरों में बनाया गया सिटिंग प्लान रद्द करना पड़ा। इन विद्यार्थियों को बरामदे में जमीन पर बैठाया गया। इसके बाद भी लोग खिड़की व छत के जरिए नकल फेंकते रहे।

दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों को भगाया
परीक्षा में कई फर्जी परीक्षार्थी भी पहुंचे। इनके एडमिट कार्ड पर किसी ओर का फोटो चस्पा मिला। अपना वास्तविक पहचान पत्र नहीं लाने के कारण ये पकड़ आए। इन्हें संबंधित अधिकारी ने तुरंत केंद्र से बाहर कर दिया।

फरमाणा में शिफ्ट हुआ परीक्षा केंद्र
फरमाणा में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां किसी कारणवश परीक्षा केंद्र दो को परीक्षा केंद्र एक में शिफ्ट कर दिया गया। अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होने वाली परीक्षा आठ मार्च से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरमाणा में होगी। बीईओ का कहना है कि इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पत्र जारी कर दिया है। यह पत्र मिलने पर निर्देश लागू किए जा रहे हैं। डीएसपी सज्जन सिंह का कहना है कि थाने में पुलिस फोर्स की कमी है। परीक्षा सेंटर कई हैं। इसलिए ज्यादा फोर्स नहीं दी जा सकती। खुद मौके का मुआयना किया है। बीईओ जितेंद्र गौड़ ने बताया कि महम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सबसे ज्यादा तीन सेंटर हैं। इनमें 700 से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं। बाहरी युवक चोरी से पर्ची जरूर फेंक देते हैं, लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने अंदर पूरी तरह नकल पर लगाम लगाई रखी।

विद्यार्थियों से बातचीत
पेपर आसान था। बेहतर हुआ। सारे प्रश्न किए हैं। परीक्षा के लिए अच्छी खासी तैयारी की थी। बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़ा डर था।
-सुनैना, नेहरु कॉलोनी

बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का रहा। प्रश्न पत्र 16 पन्नों का मिला। यह कुछ टफ था, मगर सभी प्रश्न करने का प्रयास किया है।
-जयवीर, ककराणा

पेपर को लेकर पूरी तैयारी की थी। इसलिए परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न पढ़े हुए आए। इन्हें बेहतर ढंग से लिखा है। अब परिणाम का इंतजार है।
भारती, संजय कॉलोनी

अंग्रेजी का पहला पेपर अच्छा रहा। पढ़ा हुआ ही पेपर में आया। इसकी तैयारी भी अच्छी की थी। ग्रामर का पोर्शन बेहतर रहा।
प्रीति, सूर्य कालोनी।

फोटो नम्बरऱ् एमएचएम 03, एमएचएम 04, एमएचएम 05
फोटो कैप्शन ऱ् महम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विदयालय में बिल्डिंग पर चढकर खिडकियों से नकल डालते हुए बाहरी युवक
फोटो नम्बर ऱ् एमएचएम 06
फोटो कैप्शन ऱ् नीचे जमीन पर बैठकर परीक्षा देते हुए छात्र

ये फ्लाइंग लगाती रही परीक्षा केंद्रों का चक्कर
इस परीक्षा के लिए जिले में नौ फ्लाइंग चक्कर लगाती रही। इनमें एक फ्लाइंग एसडीएम की फ्लाइंग, डीसी की फ्लाइंग, प्रश्न पत्र फ्लाइंग, सचिव की फ्लाइंग, चेयरमेन की फ्लाइंग, एसटीएफ, कंट्रोल रूम फ्लाइंग, आरएएफ, जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग मौजूद रही।


यहां पुलिस खुद नकल करवाती आई नजर
जिले के पाकस्मा गांव एक स्कूल मेें परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा केंद्र की एक वीडियो को एक जागरूक पाठक ने अमर उजाला को भेजा। दो मिनट पैंतालिस सेकेंड के इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर नकल करवाता नजर आया। वह पुुलिस कर्मी नकल करवाने आए युवकों को वहां से खदेड़ने की बजाए उनका हौसला बढ़ा रहा था। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed