{"_id":"5c80270bbdec22145f5381a8","slug":"151551902475-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू नैक टीम का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू नैक टीम का दौरा
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में नैक पीयर टीम ने बुधवार को विभागों में जाकर सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, छात्र संघ, अभिभावकों से भी बातचीत कर विवि से जुड़ी जानकारी हासिल की। टीम के छह सदस्यों ने तीन भागों में बंटकर परीक्षा भवन, लाइब्रेरी का दौरा करने के साथ वित्त कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला। टीम ने शोध कार्यों पर फोकस रखा। दोपहर को होटल मैनेजमेंट विभाग पहुंची टीम का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। यहां उन्होंने हरियाणावी खाना खाया। शिक्षा के साथ कल्चर को देख मेहमान खासे प्रभावित हुए। शाम को भजन संध्या में गायकों ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर उनका मन मोहा।
नैक पीयर टीम के अध्यक्ष प्रो. बीपी संजय की अगुवाई में दो-दो सदस्यों की टीम ने विश्वविद्यालय के विभागों का दौरा किया। टीम ने विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर, लर्निंग रिसोर्सेज व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। विभागों में नैक पीयर टीम सदस्यों ने राधाकृष्णन सभागार में फैकल्टी सदस्यों से बातचीत कर यहां के शैक्षणिक कार्यों से जुड़ी जानकारी जुटाई। इसके अलावा टैगोर आडिटोरियम में उन्होंने विद्यार्थियों, विद्यार्थी संगठनों, उनके अभिभावकों व एलुमनी से भी मुलाकात की। यहां सभी ने विवि की व्यवस्था को सराहते हुए फीडबैक दिया। नैक पीयर टीम ने विश्वविद्यालय कार्यालयों का दौर कर कार्यालय प्रणाली की जानकारी लेने के साथ कुलसचिव कार्यालय, वित्त कार्यालय, यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर, सिक्योरिटी कंट्रोल रूम का भी दौरा किया।
टीम आईएचटीएम विभाग भी पहुंची। यहां उनके स्वागत में हरियाणवी थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश के कल्चर से रूबरू हुए। यहीं दोपहर का भोजन ग्रहण किया। इसके लिए विभाग के विद्यार्थियों ने हरियाणावी पकवान तैयार किए थे। टीम सदस्यों को विभाग पहुंचने पर हरियाणवीं अंदाज में पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके चलते टीम ने प्रदेश के कल्चर को सराहते हुए कहा कि विवि शिक्षा के साथ अपने कल्चर को भी सााि लेकर चल रहा है। यह सराहनीय है। इससे विद्यार्थी अपने प्रदेश व कल्चर को बेहतर ढंग से जान सकेंगे। यहां नहीं आते तो इस सम्मान व मेहमाननवाजी से वंचित रह जाते। नैक पीयर टीम के चेयरमैन प्रो. बीपी संजय, सदस्य प्रो. शोरोसीमोहन दान, प्रो. शिवापुल्लया पुवद्धी, प्रो. मायाश्री, प्रो. दक्षा प्रताप सिंह चौहान व प्रो. जोकाइंथलुगी शामिल हैं। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां भजन गायक ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।