फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नवजात की गला घोटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने शव निकलवाया

नवजात की गला घोटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने शव निकलवाया

Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नवजात की गला घोटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने शव निकलवाया
नवजात की गला घोटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने शव निकलवाया
विज्ञापन

चोपटा। गांव कैरावाली में 14 जुलाई को मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के संबंध में अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मासूम के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां से डॉक्टरों ने शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मासूम की मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा।
जानकारी के अनुसार गांव कैरांवाली निवासी एक व्यक्ति के घर में एक सप्ताह पूर्व लड़की हुई। जन्म के बाद लड़की की तबीयत ठीक नहीं होने से 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन बच्ची को दफनाकर घर लौट आए। इसके बाद गांव के ही किसी अज्ञात शख्स ने 1098 पर चाइल्ड हेल्पलाइन पर बच्ची की हत्या कर शव दफनाने की शिकायत कर दी। शिकायत के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने मामले की चोपटा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों से इस बारे पूछताछ की। इसके बाद जांच अधिकारी महान सिंह प्रशासन द्वारा नियुक्ति ड्यूटी मजिस्ट्रेट व चोपटा के नायब तहसीलदार छेलूराम के साथ नवजात के घर गए। परिजनों को साथ लेकर उन्होंने बच्ची के शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा रैफर कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व चार और बच्चियां हैं, जिनमें दो जिंदा हैं और दो मर चुकी हैं
शिकायत करने वाले अज्ञात शख्स ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी शिकायत में बताया कि कैंरावाली निवासी व्यक्ति के परिवार में इस बच्ची से पूर्व चार और बच्चियों ने जन्म लिया था। जिनमें से दो जिंदा हैं और दो मर चुकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लड़के की चाहत के चक्कर में दो बच्चियों को पहले मार दिया गया और अब तीसरी बच्ची की भी गला घोटकर हत्या किए जाने के बाद उसके शव को चोरी छिपे दफना दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि बच्ची की मौत से पूर्व बच्ची का वजन किया गया था। जोकि करीब साढ़े तीन किलोग्राम था और बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चाइल्ड हेल्पलाइन से उन्हें गांव कैरांवाली में नवजात बच्ची की गला घोटकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवा शव को निकलवाया गया है। अग्रोहा में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-महान सिंह, जांच अधिकारी, थाना चोपटा

-गांव कैरांवाली में बच्ची की हत्या कर शव को दफनाने का मामला था। उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में शव निकलवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-छेलूराम, नायब तहसीलदार चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed