फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मुकदमे रद्द न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

मुकदमे रद्द न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे रद्द न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
मुकदमे रद न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कचरे की समस्या का समाधान करने की मांग पर प्रदर्शन के दौरान विधायक व पार्षदों सहित 50 अन्य पर दर्ज किए गए मामलों के विरोध में सामाजिक व धार्मिक संगठन लामबंद हो गए। शुक्रवार को अग्रसेन धर्मशाला में शहर के लोगों की बैठक आयोजित की गई और इसमें प्रशासन के इस कदम की कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने दर्ज मामलों को रद न करने पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर आंदोलन शुरू करने का एलान भी किया। इससे पहले बुधवार को इस विषय में उपायुक्त अजय सिंह तोमर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने प्रशासन पर लोगों की आवाज को दबाने के आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस की ओर से दादरी हलके के इनेलो विधायक राजदीप फौगाट व अन्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मामले दर्ज करने पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने रोष जताया है। शुक्रवार को स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि जनता की आवाज को दबाना अनुचित है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की मनमानी किसी भी रूप में सहन नहीं होगी। मौजूद लोगों ने विधायक व अन्य जन प्रतिनिधियों, आम नागरिकों पर दर्ज मुकदमे रद करने की मांग की और बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मुकदमे रद नहीं किए गए तो शहर में बड़ा आंदोलन होगा जिसके लिए स्वयं प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

पार्षदों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते विधायक व पार्षदों ने प्रशासन को बार-बार महेंद्रगढ़ चुंगी पर फैल रही गंदगी से बढ़ रहे प्रदूषण से अवगत कराया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आखिरकार विधायक के नेतृत्व में आधा दर्जन नगर पार्षदों व आम नागरिकों ने डंपिंग प्वाइंट से कचरा ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर विरोध स्वरूप उपायुक्त आवास के सामने डालने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने जनता की आवाज को दबाने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रशासनिक कार्रवाई पर निंदा प्रस्ताव पास कर बुधवार को मुकदमे रद्द करने सहित अन्य कार्रवाई वापस लेने की मांग के लिए उपायुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, डॉ. बीएन वर्मा, डॉ. जसवंत सहारण, आनंद एमसी, विरेंद्र एमसी, रोहित एमसी, पार्षद महेश गुप्ता, संजीव तक्षक एडवोकेट, पार्षद प्रीतम, बाला सैनी, गोविंद बंसल, राजकुमार वशिष्ठ, इत्यादि रामअवतार सोनी, नंदलाल ठुकराल, सुमित सुहाग, राजेंद्र सैनी, पं. मनफूल शर्मा, सतपाल जुनत्र्ेजा, जयप्रकाश बिठलिया, सत्यनारायण मित्तल, रविदत्त पूर्व एमसी, गौरीशंकर, आशीष सैनी, अशोक , अमित ग्रोवर, नरेंद्र निमली, संजय कुमार, डा. सुरेंद्र, मनीष शर्मा, सुदेश वमार्ड, अनुराग कानेजर, सुरेश, सतीश बजाज, अमरचंद, भूपेंद्र कौशिक, ऋषि फौगाट, दिनेश यादव, संजीव तक्षक, सुभाष, सुनील पहलवान, अनुज पांडवानिया मौजूद थे।
फोटो 11
अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते पार्षद रविंद्र गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed