{"_id":"59725f5b4f1c1b29028b4642","slug":"151500667739-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडेसरा हत्या मामले में दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडेसरा हत्या मामले में दो काबू
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
बडेसरा हत्या मामले में दो काबू
भिवानी।
बड़ेसरा गांव में चुनावी रंजिश के कारण हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नौ जुलाई की सायं को गांव बड़ेसरा पर दो पक्षों में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष हुआ था। करीब पांच लोगों को 55 लोगों ने घेरकर पीटा और उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया। गोली चलाने के भी आरोप है। झगड़े में 55 वर्षीय बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बुजुर्ग भल्लेराम ने 20 जुलाई को पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में इस मामले के बाद तनाव बना हुआ है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी ने अब दो आरोपियों को काबू किया है। टीम ने जगवंत व वजीर सिंह नामक दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों बड़ेसरा गांव से है। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी विजय देशवाल ने बताया कि दो आरोपियो को काबू किया है। एक आरोपी कपूर सिंह को पहले 17 जुलाई को पकड़ा गया था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।