फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूलों में बांटीं क्लोरीन की गोलियां

स्कूलों में बांटीं क्लोरीन की गोलियां

Fri, 21 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बांटीं क्लोरीन की गोलियां
स्कूलों में बांटीं क्लोरीन की गोलियां
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में एक सप्ताह पहले बूस्टिंग स्टेशनों के पानी के सैंपल फेल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल अस्पताल की वरिष्ठ अधिकारी अनिता गुलिया के निर्देश पर वीरवार को स्कूलों में क्लोरीन की गोलियां वितरित की। इस टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश कुमार, इंद्रजीत व संजय शामिल थे। स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश ने बताया कि क्लोरीन की एक गोली रात के समय 20 से 25 लीटर पानी में मिलानी चाहिए। इसके चार घंटे बाद इस पानी को प्रयोग में लाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार को गीता निकेतन स्कूल, शिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टैगोर स्कूल, केएन स्कूल, आदर्श स्कूल, विश्वेश स्कूल व आदर्श पब्लिक स्कूल में पहुंची और क्लोरीन की गोलियां वितरित की।

टीम में शामिल सदस्यों ने बच्चों और प्राचार्य को क्लोरीन की गोली के लाभ और उसके उपयोग के बारे में भी बताया। निरीक्षक जगदीश ने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए पानी में क्लोरीन की मात्रा का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पेयजल संबंधी रोग ज्यादा फैलते हैं। खासकर पेट संबंधी बीमारियां ज्यादा बढ़ती हैं। ऐसे में पानी को उबालकर पीना चाहिए। पानी में सभी आवश्यक प्राकृतिक तत्व मौैजूद होने चाहिए। समय- समय पर अपने घर व स्कूल आदि के पानी की जांच करवानी चाहिए। एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर परिषद के सहयोग से फॉगिंग कार्य शुरू करवाया था। शहर के विभिन्न भागों में जलभराव होने की वजह से मच्छरों की भरमार बनी हुई है। बारिश के पानी में मच्छर बढ़ने से बीमारियों का अंदेशे से देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग कार्य शुरू किया था लेकिन बीच में दो दिन बंद करने के बाद वीरवार को फिर से फॉगिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed