फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हर कॉलोनी की गली पर अंकित होगा नंबर

हर कॉलोनी की गली पर अंकित होगा नंबर

Tue, 27 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
हर कॉलोनी की गली पर अंकित होगा नंबर
हर कॉलोनी की गली पर अंकित होगा नंबर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अब आपके घर पोस्टमैन को डाक पहुंचाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। इतना ही नहीं आईडी में रिहायशी पता भी बार-बार अपडेट करवाने की नौबत नहीं आएगी। नगर परिषद अब शहर की सभी गलियों की पहचान के लिए गली नंबर अंकित करवाएगी। नप कार्यकारिणी इसका पूरा खाका तैयार कर चुकी है और जल्द से जल्द इसे धरातल पर शुरू करने की तैयारी में है। इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। इससे पहले पार्षदों ने आईडी प्रूफ में अंकित वार्ड नंबर पर वर्तमान में मेल न खाने से लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानियों को भी परिषद हाउस की बैठक में रखा था। नप की इस प्लानिंग के पूरी होने के बाद अगर लोगों को कोई कागजात बनवाना हो तो वो कॉलोनी का नाम व गली नंबर इसमें भर सकते हैं, जो कि चुनाव के दौरान वार्डों के फेरबदल के बावजूद भी जस का तस ही रहेगा।
पिछले करीब तीन साल पहले ही शहर में वार्डबंदी की गई थी। इस वार्डबंदी के दौरान सभी वार्डों के नाम बदले गए । अधिकतर लोग घरेलू व अन्य पत्र-व्यवहार आदि के लिए पते में वार्ड संख्या ही दर्ज करवाते आ रहे हैं। वार्ड का एरिया काफी बड़ा होने पर कई बार पोस्टमैन को उस घर तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आती हैं। कई जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिल पाते। नगर परिषद इसके लिए योजना तैयार कर रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए और गलियों की पहचान आसानी से हो सके। नगर परिषद की प्लान है कि हर वार्ड में प्रत्येक कालोनी में उस गली के सामने नंबर अंकित कर दिया जाए जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। इसके लिए नगर परिषद ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाक्स: लोग बोले: प्रस्ताव अच्छा, परेशानियां हो जाएंगी इससे कम
--गलियों के नंबर लिखने से बाहर से आने वाले लोगों को अपने परिचित के घर तक पहुंचने में आसानी हो सकेगी। पोस्टमैन को डाक पहुुंचाने में आसानी हो जाएगी। वार्ड संख्या में फेरबदल होने पर आईडी प्रूफ में भी इसे दुरुस्त करवाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास, वार्ड नंबर 20 निवासी
--गलियों के नंबर लिखे जाने का फैसला सही है। नगर परिषद का यह सही कदम है इससे आम लोगों को काफी सहजता हो सकेगी। कई बार तो जरूरी दस्तावेज घर पहुंच ही नहीं पाते थे लेकिन अब गली नंबर अंकित होने से यह पता हम दे सकेंगे।
विजय, वार्ड नंबर एक निवासी
--नगर परिषद का यह एकदम सही है। कालोनियों की गलियों के सामने नंबर अंकित कर दिए जाने से बेहद सुविधा होगी। लोगों को अपने किसी परिचित व अपरिचित के पास पहुंचने में पता संबंधी दिक्कत नहीं आएगी। कागजात भी आसानी से लोगों को मिल जाएंगें।
नरेश, वार्ड नंबर आठ निवासी
--- गलियों के सामने नंबर लिखने से सबको सुविधा होगी। कई बार पता संबंधी परेशानी आ जाती हैं जिससे कई बार डाक आदि भी नहीं पहुंच पाती। लोगों को बार- बार पता पूछना पड़ता है। अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी। परिषद कार्यकारिणी का यह अच्छा फैसला है।
संदीप, वार्ड नंबर चार निवासी
= वर्जन-
इस आशय का प्रस्ताव पारित हो चुका है जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। यकीनन इससे शहरवासियों को फायदा होगा और यही सोचकर नप कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पास किया है।

संजय छपारिया, चेयरमैन नगर परिषद
वर्जन::
हम पार्षदों ने इस पर मंथन कर परिषद हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा था। वार्डों की संख्या में फेरबदल होने पर आईडी प्रूफ नाकारा हो जाती थी और लोगों द्वारा बताए गए पते पर कागजात या कोरिअर से सामान नहीं पहुंच पाता था।
महेश गुप्ता, पार्षद वार्ड नंबर दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed