फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 year old student of Janata Colony found corona infected

जनता कॉलोनी का 15 वर्षीय छात्र मिला कोरोना संक्रमित

Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
15 year old student of Janata Colony found corona infected
कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जनता कॉलोनी का 15 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। छात्र के संक्रमित मिलने से शिक्षण संस्थानों में भी कोरोना फैलने का डर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 25889 हो गया है। छात्र के संक्रमित मिलने से शिक्षण संस्थानों के लिए समस्या बढ़ गई है। विभाग ने बुधवार को एहतियात के तौर पर 1053 लोगों के सैंपल लिए हैं और 477 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में संक्रमण दर 5.19 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.72 प्रतिशत है। उधर, टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को 2752 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1583 को पहली व 1169 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन मेगा कैंप कल
स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक वीना सिंह बुधवार को रोहतक पहुंची। उन्होंने जिले के उप सिविल सर्जन व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की। कोरोना महामारी पर उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को कोविड 19 वैक्सीनेशन मेगा कैंप लगाया जाएगा। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लक्ष्य 100 प्रतिशत पूर्ण करें। मलेरिया, परिवार नियोजन, कोविड टीकाकरण के तहत ऑक्सीजन प्लांट महम, कलानौर, सांपला व रोहतक के बारे में पूर्ण जानकारी रखे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने डीजीएसएच को आश्वस्त किया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को उपलब्ध करवाने में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बैठक में डॉ. राजबीर सभरवाल, डॉ. केएल मलिक, डॉ. अनिल जीत सिंह, डॉ. सत्यवान, डॉ. इंदु, डॉ. रमेश चंद्र चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed