{"_id":"662d829dfcee7b3b8808eaf4","slug":"15-accused-arrested-in-operation-attack-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109864-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑपरेशन आक्रमण में 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑपरेशन आक्रमण में 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sun, 28 Apr 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर में शनिवार को अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसमें विभिन्न मामलों के वांछित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी डॉक्टर अर्पित जैन के नेतृत्व में चले अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसना और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी, सीआईए, नारकोटिकस की विभिन्न 19 टीमों का गठन किया गया। इसमें 75 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 15 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में करन नामक एक व्यक्ति की चोट मारकर हत्या करके उसे मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार होने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मोबाइल फोन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा एक पीओ, 9 बेल जंपर व एक अन्य मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।