{"_id":"67508fd99d6e92712903d256","slug":"15-15-feet-wide-road-will-be-built-on-both-sides-of-the-elevated-railway-track-rohtak-news-c-17-roh1020-556769-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बनेगी 15-15 फीट चौड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बनेगी 15-15 फीट चौड़ी सड़क
विज्ञापन
04सीटीके18...डबल फाटक पर रेलवे ट्रैक से सड़क की जमीन मापते उपायुक्त व उनकी टीम। स्रोत : अमर उजा
रोहतक। शहर के बीच गांधी कैंप से होते हुए रेलवे स्टेशन से सेक्टर-5 तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 15-15 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसकी संभावनाएं तलाशने व निर्माण संबंधी जरूरी जानकारी जुटाने के लिए बुधवार सुबह उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बजरंग भवन से डबल फाटक तक ट्रैक के दोनों ओर की जमीन मापी व विभाग की ओर से किए जा रहे कार्य का अवलोकन किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने की फोटो सहित कार्रवाई रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत भी दी।
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण के बाद से ही इस खाली जमीन के सदुपयोग को लेकर चर्चाएं गर्माई हुई हैं। यहां सड़क बनाने की तैयारी है। रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सहुलियत के साथ परिवहन व्यवस्था भी बेहतर बनने की उम्मीद है। यह सड़क रेलवे स्टेशन का शॉर्ट कट भी रहेगी। इसके बनने से नए शहर के लोगों को झज्जर चुंगी मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन नहीं जाना होगा। इससे दिल्ली रोड के साथ झज्जर चुंगी मोड़, रेलवे रोड पर वाहनों की भीड़ कुछ होगी।
सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग व नगर निगम की ओर से किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इससे पूर्व भी आवश्यक हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। इसी कड़ी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को प्रस्तावित सड़क मार्ग से बिजली के ट्रांसफार्मर व पोल शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों को बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर तुरंत गौशालाओं में भेजने व एलिवेटेड रेलवे ट्रेक के समीप अनाधिकृत रूप से डेयरी का संचालन करने वालों के चालान करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क के मार्ग में आने वाले रिहायशी व वाणिज्यिक भवनों के मालिकों के साथ शीघ्र बातचीत कर मुआवजा राशि निर्धारित कर निर्माण कार्य को अंजाम तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इस मौके पर रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, तहसीलदार राजेश कुमार सहित लोक निर्माण विभाग, वन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का मुआयना किया व जमीन की पैमाइश कराई गई। सड़क निर्माण को लेकर विभाग के संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। रेलवे ट्रैक के साथ बनने वाली सड़क के मार्ग में आने वाले रिहायशी एवं वाणिज्यिक भवनों के मालिकों के साथ शीघ्र बातचीत कर मुआवजा राशि निर्धारित करते हुए निर्माण कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
धीरेंद्र खड़गटा, उपयुक्त।