{"_id":"65d0f607c0eebba99603459e","slug":"143-mdu-players-will-show-their-strength-in-khelo-india-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-362387-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेलो इंडिया में आज से दमखम दिखाएंगे एमडीयू के 143 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेलो इंडिया में आज से दमखम दिखाएंगे एमडीयू के 143 खिलाड़ी
Sat, 17 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। असम व पूर्व के अन्य जिलों में 18 फरवरी से आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स एमडीयू व जिले के लिए खास रहेंगे। अपनी जीत का झंडा गाड़ने के लिए एमडीयू से 143 सदस्यीय की बड़ी टीम इनमें हिस्सा लेगी। इसके लिए विवि से तीन टीमें रवाना हो गई हैं।
स्पर्धा में एथलीट व जूडो प्रतियोगिता के सात खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में पांच महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। रिले दौड़ में 25, पोल वॉल्ट में पांच, हाई जंप में दो, जैवलिन थ्रो में छह, हैमर थ्रो प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 20 मीटर दौड़ में तीन, 10 हजार मीटर दौड़ में तीन, 110 मीटर दौड़ में एक, पांच हजार व दस हजार मीटर दौड़ में दो, 800 मीटर दौड़ में दो, 100 मीटर दौड़ में एक, 400 मीटर रिले दौड़ में एक खिलाड़ी हिस्सा लेगा। कबड्डी में 12 खिलाड़ी, वेट लिफ्टिंग में चार खिलाड़ी, तैराकी में एक खिलाड़ी हिस्सा लेगा। बास्केटबॉल में 12 खिलाड़ी, हॉकी प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ी, शूटिंग में 16 खिलाड़ी, टेनिस में नौ खिलाड़ी, बॉक्सिंग में छह खिलाड़ी, कुश्ती में 18 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 18 से 29 फरवरी तक गुवाहाटी असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में करवाई जाएगी।