फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कालिंदी एक्सप्रेस45 दिन नहीं चलेगी

कालिंदी एक्सप्रेस45 दिन नहीं चलेगी

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
कालिंदी एक्सप्रेस45 दिन नहीं चलेगी
45 दिन नहीं चलेगी कालिंदी एक्सप्रेस
विज्ञापन

भिवानी
भिवानी से कानपुर जाने वाली कांलिंदी एक्सप्रेस अगले 45 दिन बंद रहेगी। कानपुर तक जाने के लिए यात्रियों के पास अब एकमात्र विकल्प गोरखधाम एक्सप्रेस ही रहेगी। टूंडला ट्रैक की रिपेयरिंग कार्य की वजह से कालिंदी को बंद करने का निर्णय लिया गया है। कानपुर जंक्शन तक जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को वीरवार से अगले 45 दिन यानी 7 सितंबर से 18 अक्तूबर तक के लिए बंद रहेगी। ये ट्रेन हरियाणा के रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, फिरोजाबाद, मैनपुरी से कानपुर तक जाती थी।

ये ट्रेन सायं 6 बजकर 35 मिनट पर भिवानी रेलवे स्टेशन से चलकर करीब 17 घंटे के सफर के बाद दूसरे दिन 11 बजकर 10 मिनट पर कानपुर पहुंचती है। ट्रेन के बंद होने के बाद अब भिवानी सहित राज्य के लोग उत्तर प्रदेश जाने के लिए वैकल्पिक तौर पर गोरखधाम एक्सप्रेस से यात्रा कर सकेंगे। भिवानी रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि वीरवार 7 सितंबर से अगले 45 दिन यानी 18 अक्तूबर तक के लिए कालिंदी एक्सप्रेस को बंद किया गया है। टूंडला रेलवे जंक्शन पर ट्रैक का काम चलने के कारण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed