फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डेरा डालने जा रहे अनुयायियों से भरी दो बस जब्त

डेरा डालने जा रहे अनुयायियों से भरी दो बस जब्त

Wed, 23 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
डेरा डालने जा रहे अनुयायियों से भरी दो बस जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कोर्ट में सुनवाई के लिए पंचकूला में डेरा डालने जा रहे अनुयायियों से भरी दो बसों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुराने आईटीआई ग्राउंड से रवाना होने वाली बसों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरटीए और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को खाली करवाया और बसों को जब्त कर लिया। इसके बाद डेरा प्रमुख के अनुयायी रेलवे स्टेशन की ओर चले गए। यहां से ट्रेन में बैठकर वह पंचकूला के लिए रवाना हुए।
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट का फैसला सुरक्षित होने पर जिले में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब एसपी पंकज नैन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सात नए पुलिस नाके लगा दिये हैं। यह नाके शहर के बाहरी और अंदर के हिस्से में लगाए गये हैं। जैसे-जैसे फैसले का दिन नजदीक आ रहा है, डेरा प्रमुख के नामचर्चा घर में भी अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बता दें कि अदालत ने डेरा प्रमुख को लेकर 25 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रखा है। इस संबंध में पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत जिले में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

शहर में पहले से ही पुलिस के आठ स्थाई पुलिस नाके है। इनमें बाहरी और अंदरूनी दोनों नाके शामिल है। अब जिला पुलिस ने और सात अस्थाई नाके लगाए है। सोनीपत रोड और बोहर ज्यादा पुलिस कर्मियों के नाके लगाए गये है। इससे पहले एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में तैनात सभी डीएसपी को 1-1 रिजर्व पुलिस बल की कंपनी दी थी। इन कंपनी के जवानों ने हाल ही में पुलिस लाइन में दंगा निरोधक अभ्यास खत्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल पर्याप्त, बाहर से नहीं आएगी फोर्स
वहीं, रोहतक जिले में अनुयायियों की संख्या कम होने के कारण यहां पर बाहर से फोर्स को नहीं बुलाया जाएगा। कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए जिले में पर्याप्त पुलिस बल है। रोहतक रिजर्व पुलिस की एक कंपनी को सिरसा भेजा गया है। जिला पुलिस की तरफ से अनुयायियों के साथ भी बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस की तरफ से अपील की जा रही है कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करें। यदि फै सले से संतुष्ट नहीं है तो उपरी अदालत में अपील की जा सकती है।


वर्जन
जिला पुलिस ने सात अस्थाई पुलिस नाके लगाए है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये है। फिलहाल बाहर से फोर्स नहीं बुलाई गई है। जरूरत पड़ने पर ओर भी पुलिस नाके लगाए जा सकते हैं।
पंकज नैन, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed