फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   13.74 lakh cheated by threatening to file a money laundering case

Rohtak News: मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 13.74 लाख ठगे

Fri, 20 Sep 2024 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
13.74 lakh cheated by threatening to file a money laundering case
रोहतक। गांधी कैंप की महिला के साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर 13 लाख 74 हजार की ठगी कर ली। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमन रानी ने बताया कि 3 सितंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आई। बताया, आपका मुंबई एयरपोर्ट पर यूके से पार्सल आया है। किसी राजकुमार ने पार्सल भेजा है। पार्सल फीस के 35 हजार 200 रुपये आपको देने होंगे। उसने पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद दोबारा कॉल आई। कहा, पार्सल में 50 हजार पाउंड मिले हैं। आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होगा। उसने कहा कि वह पार्सल भेजने वाले को नहीं जानती और न ही उसने पार्सल मंगवाया है। फिर भी उसे डारा गया और 99 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। डर के मारे उसने 99 हजार रुपये भी जमा करवा दिए। इसके बाद भी बहाने से उससे कुल 13 लाख 74 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद 17 लाख 91 हजार 400 रुपये मांगे गए। उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने परिजनों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed