फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवतियों की भेष में भी रहते है ईरानी गिरोह, सदस्यों ने पूछताछ में किया खुलासा

युवतियों की भेष में भी रहते है ईरानी गिरोह, सदस्यों ने पूछताछ में किया खुलासा

Thu, 07 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
युवतियों की भेष में भी रहते है ईरानी गिरोह, सदस्यों ने पूछताछ में किया खुलासा
रोहतक। विदेशी मुद्रा दिखाकर ठगी करने वाले ईरानी गिरोह के गुर्गे ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि गिरोह के गुर्गे युवतियों के वेष में भी रहते हैं। यही नहीं गिरोह में महिलाएं भी शामिल होनी बताई गई हैं। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। उधर गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, पर सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस ने जल्द फरार आरोपियों को भी पकड़ने का दावा किया है। बहु जमालपुर गांव में व्यापारी अमन की दुकान से ईरान के चार व्यक्ति सीमेंट और सरिया खरीदने के लिए पहुुंचे थे। चारों ने व्यापारी से भारतीय मुद्रा दिखाने को कहा। इस पर व्यापारी ने कुछ दिन पहले ऐसी ही ठगी की सीसीटीवी की वायरल वीडियो को देख शक के आधार पर पास-पड़ोस के अन्य व्यापारियों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पकड़े गए सदस्य ने हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed