फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शहर में कम और आउटर में अधिक वोटिंग प्रतिशत से मेयर की कुर्सी का मुकाबला हुआ टफ

शहर में कम और आउटर में अधिक वोटिंग प्रतिशत से मेयर की कुर्सी का मुकाबला हुआ टफ

Tue, 18 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
शहर में कम और आउटर में अधिक वोटिंग प्रतिशत से मेयर की कुर्सी का मुकाबला हुआ टफ
शहर में कम और आउटर में अधिक वोटिंग प्रतिशत से मेयर की कुर्सी का मुकाबला हुआ टफ
विज्ञापन

-शहर 63 बूथों पर 55 फीसदी से कम और आउटर के 43 बूथों पर 80 फीसदी से अधिक तक रही वोटिंग
-शहर और आउटर के मतदान में 25-30 फीसदी के अंतर ने मुकाबले को द्विपक्षीय से त्रिपक्षीय कर दिया है
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में मेयर की कुर्सी के लिए मुकाबला टफ होने वाला है। निगम क्षेत्र के 22 वार्डों में शहर और आउटर के बूथों के वोटिंग का प्रतिशत यही संकेत दे रहा है। मतदान के आंकड़ों पर गौर करें तो शहर के 63 बूथों पर 55 फीसदी से भी कम मतदान रहा है, जबकि आउटर क्षेत्र के 43 बूथों पर मतदान का प्रतिशत 80 फीसदी के पार तक चला गया है। मेयर पद के लिए मतदान प्रतिशत में यह 25 से 30 फीसदी का अंतर बड़ा उलटफेर कर सकता है। अब तक जहां यह मुकाबला द्विपक्षीय देखा जा रहा था वहीं अब यह त्रिपक्षीय होता दिख रहा है।
नगर निगम में नौ गांवों को शामिल किया गया था। यह गांव कन्हेली, खेड़ी, साध, बलियाणा, बोहर, गढ़ी बोहर, सुनालिया कलां, सुनारिया खुर्द और पहरावर हैं। यह सारे गांव वार्ड संख्या-9, 10 और 22 में रखेंगे। इन्हीं वार्डों के 43 बूथों पर वोटिंग का प्रतिशत सबसे अधिक रहा है। वार्ड-22 के सुनारिया कलां एवं सुनारिया खुर्द के कुल 10 बूथों में चार पर 80 से 87 फीसदी के बीच मतदान हुआ। तीन वार्डों में 74 से 77 फीसदी तक वोट पड़े। वार्ड-10 के 19 में से नौ बूथों पर 80 से 89 प्रतिशत तक वोट पड़े जबकि बाकी सबसे कम मतदान भी 65.22 फीसदी बूथ नंबर-5 पर रहा। यही हाल वार्ड-9 का रहा, जिसमें बोहर का क्षेत्र आता है। यहां के 14 में से नौ बूथों पर 78 से 88 फीसदी के बीच मतदान रहा। चार बूथों पर 60 फीसदी से अधिक रहा।
विज्ञापन

इन इलाकों में बंपर वोटिंग के साथ ही मेयर पद का मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो गया है। मतदान के बाद बन रहे समीकरणों से मेयर पद की दौड़ में एक और प्रत्याशी मजबूत होकर उभरा है। इससे दिग्गजों की मुश्किल बढ़ सकती हैं और हार या जीत का अंतर बहुत कम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पॉश कालोनियों में कम रहा प्रतिशत, पीजीआई कैंपस में महज 35.05 फीसदी वोटिंग
शहर की पॉश कालोनी में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा। पीजीआई कैंपस, जहां शहर का शहर का पढ़ा लिखा तबका रहा है, वहां वोटिंग का प्रतिशत महज 35.05 रहा। यहां 913 वोट थे, मगर 320 ने मतदान किया। यह हाल पॉश कालोनियों का रहा है। मॉडल टाउन में महज 54.72 फीसदी ही वोटिंग हुई। यही हाल वार्ड-11 और 13 का भी रहा, जहां बहुत कम वोटिंग प्रतिशत रहा।


- शहर में 35 से 49 फीसदी के बीच वोटिंग वाले बूथ
वार्ड-5 के बूथ-1 में 47 फीसदी ही वोट पड़े। वार्ड-6 के बूथ-5 में 49.27, बूथ-9 में 49.11, बूथ-13 में 49.83 व बूथ-14 में 46.97 फीसदी के साथ बहुत ही कम मतदान रहा। वार्ड-11 के बूथ-9 में 47.23 फीसदी वोट पड़ा। वार्ड-12 के बूथ-3 में 45.55, बूथ-9 में 48.21 व बूथ-10 में 47.28 फीसदी मतदान हुआ। वार्ड-13 के बूथ-2 में 49.62, बूथ-3 में 46.11, बूथ-6 में 47.7 और बूथ-12 में 43.87 फीसदी ही मतदान हो सका। वार्ड-14 के बूथ-9 में 42.96 और वार्ड-15 के बूथ-3 में 49.78, बूथ-6 में 48.95, बूथ-7 में 46.37 फीसदी मत पड़े। वार्ड-16 के बूथ-2 में 49.58, बूथ-5 में 46.16 फीसदी ही मतदान हुआ। वार्ड-17 के बूथ-2 में 46.43, बूथ-12 में 46.28 प्रतिशत वोट हुए। वार्ड-20 के बूथ-1 में सबसे कम 35.05 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed