{"_id":"5ac7dd804f1c1bc2618b6036","slug":"131523047808-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद पर भिड़े दो पक्ष, चार महिलाओं समेत दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विवाद पर भिड़े दो पक्ष, चार महिलाओं समेत दस घायल
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने विवाद पर भिड़े दो पक्ष, चार महिलाओं समेत दस घायल
चरखी दादरी।
नगर की चंपापुरी कालोनी में पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़ेे में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनो पक्षों से चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुछ घायलों को भिवानी ले जाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार नगर की चंपापुरी कालोनी में पुराने विवाद पर दो पक्षों के बीच शुरूआत मेें कहासुनी हुई और बाद में झगड़ा बढ़ गया। इसी बीच झगड़े में लाठी-डंडों का प्रयोग करने पर दोनो पक्षों की चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। इस घटना में एक पक्ष से राहुल, जितेंद्र, श्रीचंद, अंजलि, मुस्कान व निर्मल और दूसरे पक्ष से अशोक, मनोज, रोहित, मिसरो देवी के नाम शामिल हैं। इनके सिर, कमर, हाथ आदि में गहरी चोटें आई हैं। इन सभी को दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से कुछ घायलों को दादरी से भिवानी अस्पताल भेज दिया गया। शहर पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनो ही पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।