फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शराब लूट के तीन आरोपियों को जेल भेजा

शराब लूट के तीन आरोपियों को जेल भेजा

Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शराब लूट के तीन आरोपियों को जेल भेजा
शराब लूट के तीन आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

बाढड़ा।
आर्य नगर गांव के समीप से पुलिस टीम पर हमला बोल शराब लूटने के अन्य तीन आरोपियों को भी पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इन्हें पुलिस ने कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया था जबकि इनके दो साथियों को पुलिस ने वीरवार को ही जेल भेज दिया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल की बरामदगी भी नहीं कर पाई।

उल्लेखनीय है कि बाढड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार रात आर्य नगर में दबिश देकर खेतों में बने मकान से 125 पेटियां अवैध देशी शराब की बरामद की थी। पुलिस टीम को देखकर कुछ युवक मौके से फरार हो गए थे जबकि एक आरोपी कारी धारणी निवासी अजीत को पुलिस टीम ने धर दबोचा था। पुलिस टीम जब शराब को थाने ले जा रही थी तो आर्य नगर से निकलते ही दो गाड़ियों ने शराब से भरी पिकअप गाड़ी को रूकवा लिया। इन गाड़ियों में से उतरे पांच- छह युवकों ने पुलिस हिरासत से अजीत को भी छुड़ाने का प्रयास किया था। इसका विरोध करने पर दो पुलिस कर्मियों को भी पीटकर हमलावरों ने घायल किया और उन पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। इस संदर्भ में बाढड़ा थाना पुलिस ने डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी अजीत की निशानदेही पर भांडवा निवासी महेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार देर शाम ही लूटी गई शराब की 125 पेटियां भिवानी के देवराला गांव के समीप से बरामद की थी। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात ही प्रीतम, नरेंद्र, व विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को अजीत व महेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था जबकि बाकी तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि बाकी तीनों आरोपियों को भी शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed