फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीएम लेंगे कार्यकर्ताओं से तीन साल का फीडबैक

सीएम लेंगे कार्यकर्ताओं से तीन साल का फीडबैक

Sat, 22 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
सीएम लेंगे कार्यकर्ताओं से तीन साल का फीडबैक
फोटो सहित......
विज्ञापन

सीएम लेंगे कार्यकर्ताओं से तीन साल का फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीएम मनोहर खट्टर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। शनिवार को व्यस्त रहेंगे। सुबह जनता दरबार में समस्याएं सुनेंगे, जबकि दोपहर कार्यकर्ताओं और जिला कार्यकारिणी की मीटिंग लेें। साथ ही रात नौ बजे बुद्धिजीवी वर्ग से मिलेंगे। जबकि रविवार को सुबह कैनाल रेस्ट हाउस में भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों और निगरानी कमेटी के सदस्यों से रूबरू होंगे।
डीसी अतुल कुमार ने बताया कि सीएम दो दिवसीय दौरे के दौरान 40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें बाल भवन परिसर में लगभग 3 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनाए गए चिल्ड्रेन होम के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा इसी परिसर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कंसाला और सेक्टर 34 में बनाए गए जल शोधन संयंत्र भी जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन पर 6 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत आई है तथा जल शोधन संयंत्र के निर्माण पर 28 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि व्यय हुई है। इसी दिन सीएम राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल सुविधा केंद्र तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनगढ़ के नए भवन की नींव का पत्थर रखेंगे।
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम
10:30 : राजीव गांधी स्टेडियम में हेलीकाप्टर से पहुंचेे सीएम
10:45 : बाल भवन में विकास कार्यों का लोकापर्ण व शिलान्यास
11:00 : जिला विकास भवन में जनता दरबार।
2:00 : कैनाल रेस्ट हाउस में लंच
3:00 : जिला विकास सदन में भाजपा की जिला कार्यकारिणी और विशेष कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग।
4:15 : बाबा कर्णपुरी आश्रम का दौरा।
5:00 : जिला विकास सदन में जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग
9:00 : चयनित बुद्धिजीवी वर्ग के साथ कैनाल रेस्ट हाउस में मीटिंग

रविवार
9.00 : विकास सदन में जनप्रतिनिधियों और निगरानी कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग।
10:30: राजीव गांधी स्टेडियम से हेलीकाप्टर से फरीदाबाद के लिए रवाना।

फर्नीचर घोटाले को रखेंगे सीएम के सामने
रविवार सुबह भाजपा पार्षदों और निगरानी कमेटी के सदस्यों के साथ सीएम मीटिंग करेंगे। पार्षदों का कहना है कि सीएम को बताया जाएगा कि एक तरफ सरकार जहां जीरो टोलरेंस की नीति पर चल रही है, दूसरी तरफ फर्नीचर घोटाले में विजिलेंस जांच अक्टूबर 2016 में पूरी होने के बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं हुई। सीएम हाउस से हरी झंडी मिलने के बावजूद फाइल आगे नहीं बढ़ रही। साथ ही भाजपा पार्षद अजय जैन उर्फ टाटू के खिलाफ एफआईआर का मामला भी उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से दूरी, पास से ही कार्यकर्ताओं की इंट्री
जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक का कहना है कि उनको जो हिदायत मिली हैं, उसके तहत सीएम के कार्यक्रम में मीडिया को केवल जनता दरबार में अंदर जाने की अनुमति होगी। दूसरी बैठक में अंदर जाने ही अनुमति नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए भी पास जारी किया गया है। बिना पास प्रवेश नहीं होगा। इतना ही नहीं, कुछ खास कार्यकर्ताओं को सीएम की मीटिंगों से दूर रखा जा रहा है।


कोई बुलाए या न बुलाए फर्क नहीं पड़ता : टुटेजा
भाजपा के युवा नेता लवलीन टूटेजा का कहना है कि शुक्रवार शाम तक उन्हें सीएम के साथ होने वाली जिला कार्यकारिणी की मीटिंग का निमंत्रण नहीं मिला। हालांकि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि वे डॉक्टर मंगलसेन की राजनीतिक संतान हैं, जिन्होंने संघर्ष करना सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed