फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कांवड़ यात्रा को लेकर जिले को पांच सेक्टरों में बांटा

कांवड़ यात्रा को लेकर जिले को पांच सेक्टरों में बांटा

Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले को पांच सेक्टरों में बांटा
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले को पांच सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एसपी राजेश कालिया ने कांवड़ यात्रा को लेकर जिला सचिवालय के सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार 10 से 21 जुलाई तक कांवड़ यात्री पवित्र जल लेकर जिले के मार्गों से अपने गंतव्य पर जाएंगे।
एसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के पूरे क्षेत्र को 5 सेक्टरों में बांटा गया है और 20 मोटरसाइकिल राइडर कावड़ यात्रा के मार्गों/रास्तों पर गश्त करते रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस की छह पीसीआर गाड़ियां भी गश्त के लिए लगाई गईं है, जबकि विभिन्न मार्गों एवं रास्तों पर दस पुलिस नाके लगाए जाएंगे, जो कि टैक्स बैरियर कलानौर, टी-प्वांइट खजूरी मोड़, विश्वकर्मा चौक यमुनानगर, नाका सांगीपुर, रक्षक विहार जगाधरी, अग्रसेन चौक जगाधरी, बस अड्डा चौक छप्पर, कक्ड़ौनी गांव के नजदीक, शिव चौक बिलासपुर व एमएल वर्मा चौक छछरौली में रहेंगे। जिले के अधिकार क्षेत्र ें वाहनों पर डीजे, लाउड स्पीकर या गाने बजाने के सामान लगाने के संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा के आदेश पारित किए गए हैं। कांवड़ यात्री के वाहन पर पर डीजे/लाउड स्पीकर या गाने बजाने का सामान लगा पाया गया तो उस पर लगे यंत्रों को जब्त कर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर डीएसपी मदनलाल, जगाधरी डीएसपी राजेंद्र कुमार, बिलासपुर डीएसपी रणधीर सिंह, यातायात निरीक्षक निर्मल सिंह व सुरेश कुमार, सीआईए स्टाफ-वन व टू, डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज, सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएच-73 ए से निकलेंगे भारी वाहन, कांवड़ियों के चलने को रहेगा एनएच-73: एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान 14 जुलाई से यमुनानगर से सहारनपुर हरिद्वार जाने वाले सभी भारी वाहनों को जगाधरी छछरौली, खिजराबाद, पौंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग 73ए से निकाला जाएगा। कांवड़ियों के चलने के लिए यमुनानगर सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-73 होगा। बताया कि कुरुक्षेत्र की ओर से आने वाले वाहनों को लाड़वा में इंद्री चौक से सरस्वती नगर-थाना छप्पर-कुलचन्दू-पॉबनीकलां-कक्ड़ौनी-बिलासपुर-छछरौली मार्ग से निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मार्गों पर 16 जुलाई से सभी प्रकार के वाहनों के चलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed