{"_id":"6a92ea3cb0176e0ac607b538","slug":"arya-pratinidhi-sabhas-pakhand-khandan-sammelan-conference-to-refute-hypocrisy-today-rohtak-news-c-17-ali1038-912203-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आर्य प्रतिनिधि सभा का पाखंड खंडन सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आर्य प्रतिनिधि सभा का पाखंड खंडन सम्मेलन आज
Sat, 29 Aug 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की ओर से रविवार को दयानंद मठ में पाखंड खंडन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से आर्य समाज के सात दिग्गज विद्वान शामिल होंगे। सम्मेलन में पाखंड का पर्दाफाश किया जाएगा।
सभा के उपप्रधान उमेद सिंह ने बताया कि देश में बढ़ रहे पाखंड के खिलाफ बिगुल बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाखंड फैलने से युवा पीढ़ी भ्रमित होती है और संस्कार बिगड़ते हैं।
आर्य समाज हमेशा से पाखंड के खिलाफ खड़ा रहा है, चाहे वह कोई भी फैलाए। उमेद सिंह ने कहा कि कम पढ़े-लिखे लोग पाखंड के झांसे में आ जाते हैं। लोगों के संस्कारों को बदले बिना पाखंड खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को भी ऐसे पाखंडियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो समाज खत्म हो जाएगा। कुछ राजनेता स्वार्थ के लिए ऐसे लोगों के पास जाते हैं। दयानंद मठ में तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुबह हवन और भजन के बाद सम्मेलन शुरू होगा।