{"_id":"68964a22db3978bdf0055f27","slug":"13-students-will-be-administered-oath-of-not-consuming-drugs-in-schools-and-colleges-dc-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223865-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों व कॉलेजों में 13 को दिलाई जाएगी नशा नहीं करने की शपथ : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों व कॉलेजों में 13 को दिलाई जाएगी नशा नहीं करने की शपथ : डीसी
Sat, 09 Aug 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों और समाज में सामुदायिक भागीदारी पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में नशा नहीं करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
डीसी ने कहा कि नशीली दवाओं की लत एक गंभीर चिंता का विषय है। जिसके परिणामस्वरूप न केवल नशीली दवाओं का सेवन करने वाले व्यक्ति पर बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी खतरनाक प्रभाव पड़ता हैं।
उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ खेल और शारीरिक गतिविधियां आयोजित की जाएं। साथ ही स्कूल व कॉलेज परिसरों में पौधा लगाकर नशा मुक्त भारत अभियान को समर्पित किया जाए। डीसी ने कहा कि 13 अगस्त को जिला के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध एक साथ ई-शपथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें लोग क्यूआर कोड के माध्यम से जुडक़र ई-शपथ में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रतिज्ञा मादक द्रव्यों के सेवन से मुक्त समाज के निर्माण के लिए हमारी एकजुट प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रतीक होगी।
इस बैठक में एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला, महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओ शालू यादव आदि मौजूद रहे।