फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12th pass student created two online companies using software and sold MTP kits, arrested

Rohtak News: 12वीं पास सॉफ्टवेयर से दो ऑनलाइन कंपनी बना बेचता था एमटीपी किट, गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 01 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
12th pass student created two online companies using software and sold MTP kits, arrested
फोटो 19: सोनीपत में ऑनलाइन एमटीपी किट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गए आरोपी के बारे में जानक
सोनीपत। ऑनलाइन तरीके से बिना डॉक्टर के पर्चे के मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) किट बेचने के आरोपी को सीआईए सोनीपत की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर के गांव कलगीगंज का रहने वाला रितेश उर्फ गोलू के रूप में हुई। आरोपी को भागलपुर के अलीगंज कॉलोनी से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी को किट उपलब्ध कराने वाले का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने मां तारा मार्केट व यूनिक मार्केट के नाम से दो ऑनलाइन कंपनी बना रखी थी। जिससे आरोपी एमटीपी किट बेचता था। वह किट 250 रुपये में खरीदकर 450 से 600 रुपये तक बेचता था। आरोपी हरियाणा, तमिलनाडु, मुंबई, बंगलूरू, यूपी, दिल्ली, पंजाब में करीब 250 किट बेच चुका है।
विज्ञापन

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक ने 21 फरवरी को सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवैध तरीके से एमटीपी किट ऑनलाइन बेचने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सिविल सर्जन ने टीम का गठन किया था। इसमें पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल व औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा को शामिल किया गया। औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा ने बिहार की कंपनी मां तारा मार्केट से एमटीपी किट मंगवाने के लिए 12 फरवरी को ऑनलाइन ऑर्डर किया था। किसी डॉक्टर की कोई पर्ची भी नहीं मांगी गई थी। ऑनलाइन ऑर्डर कंपनी मां तारा मार्केट से ई-कार्ट के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम के पास भेज दिया गया था। जिस पर चिकित्सक ने रितेश उर्फ गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज है पांच मुकदमे

आरोपी के खिलाफ इस तरह किट बेचने के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सोनीपत के साथ ही यमुनानगर के जगाधरी, कुरुक्षेत्र के थानेसर, जींद के सिविल लाइन व गुरुग्राम के सेक्टर-40 में मुकदमे दर्ज हैं।

फोटो 19: सोनीपत में ऑनलाइन एमटीपी किट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गए आरोपी के बारे में जानक

फोटो 19: सोनीपत में ऑनलाइन एमटीपी किट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गए आरोपी के बारे में जानक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed