फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राहुल गांधी के झूठ का माउथपीस हैं सुरजेवाला: विश्वास सारंग

राहुल गांधी के झूठ का माउथपीस हैं सुरजेवाला: विश्वास सारंग

Tue, 05 Feb 2019 03:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के झूठ का माउथपीस हैं सुरजेवाला: विश्वास सारंग
रोहतक।
विज्ञापन

जींद उपचुनाव में जीत के बाद वहां से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रणदीप सुरजेवाला के जरिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा से लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश सह प्रभारी विश्वास सारंग ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी के झूठ का माउथपीस हैं। राहुल गांधी का झूठ उन्हीं के मुंह से कहलवाया जाता है। जींद उपचुनाव में मतदाताओं ने इस झूठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने सोमवार को रोहतक सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने से राजनीतिक परिवर्तन की संभावना पर कहा कि वह तो पहले ही राजनीति में हैं, बस इतना है कि अब उन्हें पार्टी में पद दिया गया है। बेहतर होता अगर कांग्रेस पार्टी के किसी कर्मठ कार्यकर्ता को यह पद दिया जाता है। देश की जनता के सामने साफ है कि कांग्रेस पार्टी अभी तक नेहरू परिवार से बाहर नहीं निकल पाई है। मध्य प्रदेश में भाजपा की हार पर कहा कि वहां की कांग्रेस सरकार बैसाखी पर खड़ी है। विधायकों में असंतोष है। मध्य प्रदेश की सरकार स्वयं गिर जाएगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में सीबीआई की जांच को लेकर हुए ताजा घटनाक्रम पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संघीय शासन प्रणाली पर अंकुश लगाने का कार्य किया है।
विज्ञापन


तीन क्लस्टर में लोकसभा सीट बांटी
विश्वास सारंग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। भारत के मन की बात- मोदी के साथ कार्यक्रम चलाया गया है। पार्टी की ओर से रथ लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में जाएंगे। इन रथों में सुझाव पेटिका रखी जाएगी, जहां जनता अपना सुझाव दे सकती है। हरियाणा में 13 फरवरी से मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी दस लोकसभा सीटों को तीन कलस्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले क्लस्टर में गुरुग्राम, फरीदाबाद व महेंद्रगढ़, दूसरे क्लस्टर में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व सोनीपत और तीसरे क्लस्टर में सिरसा, हिसार व रोहतक को शामिल किया गया है। इन तीनों क्लस्टरों में 10 फरवरी (गुरुग्राम में), 16 फरवरी (कुरुक्षेत्र में) व 25 फरवरी (हिसार में) को शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन होगा। दो मार्च को देशभर में बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, वेदपाल, संदीप जौशी, उपाध्यक्ष नीरा तोमर, कविता चौधरी, बंतो कटारिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्माला बैरागी, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक व बीर सिंह हुड्डा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed