{"_id":"5a8b39904f1c1b28428b64c5","slug":"121519073680-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा चरखीदादरी-रोहतक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा चरखीदादरी-रोहतक रोड
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा चरखीदादरी-रोहतक रोड
चरखी दादरी।
चरखी दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग अब फोरलेन बनेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेज दिया है। शहर के रोहतक फाटक पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण के मद्देनजर विभाग इस योजना पर काम रहा है ताकि दोनो ओर जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके। शुरूआत में विभाग गांव सांवड़ तक सड़क को फोरलेन बनाए जाएगा।
हालांकि खेरड़ी मोड़ से रोहतक तक सड़क फोरलेन ही है लेकिन खेरड़ी गांव तक टू-लेन होने के चलते पहुंचते वाहन चालकों को काफी समय लग जाता है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 40 करोड़ की लागत आएगी। इसकी एस्टिमेट की फाइल मंजूरी के लिए हेड ऑफिस भेजी जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सरकार से मंजूरी मिलते ही अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
खस्ताहाल है चरखी दादरी - रोहतक प्रमुख सड़क
चरखी दादरी - रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग का सीधा लिंक नारनौल-चंडीगढ मार्ग से है। इस सड़क मार्ग से रोजाना आठ से 10 हजार तक छोटे व भारी वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा राजस्थान से आने वाले सभी भारी नारनौल, महेंद्रगढ़ ,चरखी दादरी होते हुए रोहतक से जीटी रोड पर पानीपत पहुंचते हैं। इस समय ये सिंगल रोड होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार इस रास्ते से पीजीआई पहुुुंचने में डेढ़ गुना तक समय लग जाता है। इससे गंभीर हालत के मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। अब दादरी- रोहतक रोड को फोरलेन बनाए जाने की प्लानिंग विभाग ने तैयार कर ली है। शुरूआत में गांव सांवड़ तक फोरलेन का निर्माण होगा उसके बाद खैरड़ी मोड़ तक इसे फोरलेन बनाया जाएगा। खैरड़ी मोड़ पर भिवानी- रोहतक सड़क मार्ग का लिंक हो जाता है और दादरी से खेरड़ी मोड़ तक 35 किलोमीटर की दूरी पड़ती है।
विज्ञापन
रोहतक रोड आरओबी का भी भेजा है प्रपोजल
विभाग ने इस मार्ग पर शहर की रोहतक रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की फाइल भेज रखी हैै। ये ओवरब्रिज बन जाने से रेलवे फाटक पर भी जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इस समय शहर को एक और बाईपास की भी सख्त जरूरत बनी हुई है। कालेज रोड पर एक दर्जन शिक्षण संस्थाएं है तथा इसी रोड से महेंद्रगढ़-नारनौल से आने वाले भारी वाहन गुजरते हैं ऐसे में महेंद्रगढ़ रोड से समसपुर दिल्ली बाईपास तक अलग से रोड़ की जरूरत है ताकि भारी वाहनों का शहर से आवागमन बंद हो जाए। कालेज रोड पर भारी वाहनों से कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। ट्रक के कुचलने से रोड पर स्कूल के एक छात्र की मौत भी हो गई थी।
:: वर्सन-
विभाग इन फोरलेन का एस्टिमेट तैयार कर हैड ऑफिस भेजा है। शुरूआत में गांव सांवड़ तक फोरलेन का निर्माण करवाया जाएगा उसके बाद इसे खैरड़ी मोड़ तक बनाया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
एसडीओ लोकेश कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग