{"_id":"597e1eea4f1c1b07348b469a","slug":"121501437674-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हहह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हहह
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान झड़प में टीटी ने महिला को लात मारी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
माता वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रही महिला श्रद्धालु से टिकट को लेकर हुई कहासुनी के बीच टीसी ने लात मार दी। हालत बिगड़ने पर महिला श्रद्धालु को रविवार सुबह रेवाड़ी जंक्शन पर उतारकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पूजा एक्सप्रेस में सफर कर रहे महिला के पति से भी टीटी की झड़प हुई। जीआरपी ने टीसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं टीसी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि आरोप लगाने वालों के पास टिकट नहीं थी।
दौसा निवासी माड़ू राम अपनी पत्नी कमलेश और परिवार के 13 लोगों के साथ माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए गए थे। शनिवार शाम परिवार पूजा एक्सप्रेस से लौट रहा था। दिल्ली में माडूराम की टीसी से टिकट को लेकर बहस हो गई। माडूराम का आरोप है कि उन्हें दिल्ली में उतरना था लेकिन बहस के कारण नहीं उतर सके। गुरुग्राम में भी नहीं उतर पाए। बहस के दौरान टीसी ने उसका गला दबा दिया। बचाने आई उसकी पत्नी को टीसी ने लात मार दी, वह बेहोश होकर कंपार्टमेंट में गिर गई। रेवाड़ी में उतरकर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जीआरपी थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी।
आरोप निराधार, जुर्माना मांगने पर रचा ड्रामा
चेकिंग के दौरान परिवार के पास दिल्ली तक का ही टिकट मिला। रसीद बनवाने की बात पर उन्होंने अभद्रता की। सुबह 5.30 बजे कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दे दी थी। लात मारने का आरोप निराधार है। परिवार के लोगों ने उसके बीमार होने की बात कही थी। कंट्रोल रूम से मैंने ही डॉक्टर उपलब्ध करवाने की मांग की थी। टिकट नहीं होने पर 4585 रुपये का जुर्माना मांगा तो सारा ड्रामा रचा है। पैसे मांगने का आरोप झूठा है। - ललित कुमार, आरोपी टीसी