फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संत के साथ तंवर ने भी किया अनशन, 13 को करेंगे चंडीगढ़ कूच

संत के साथ तंवर ने भी किया अनशन, 13 को करेंगे चंडीगढ़ कूच

Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
संत के साथ तंवर ने भी किया अनशन, 13 को करेंगे चंडीगढ़ कूच
संत के साथ तंवर ने भी किया अनशन, 13 को करेेंगे चंडीगढ़ कूच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोचरान भूमि खाली करवाने के लिए शनिवार को मानसरोवर पार्क में संत गोपाल दास के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी एक दिन के लिए अनशन पर बैठे। तंवर ने कहा कि 13 जुलाई को गो भक्त चंडीगढ़ में सीएम आवास कूच करेंगे। यहां गाय बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। पदयात्रा का रूट मैप भी गोभक्त ही तैयार करेंगे। वह रास्ते में गोभक्तों का साथ देते रहेंगे।

इस दौरान संत गोपाल दास से सभी ने अनुरोध किया कि वह अनशन छोड़ दें, क्योंकि जीवन संकट में है। संत ने कहा कि आज गो माता का भी जीवन संकट में है, वह अनशन नहीं छोडे़ंगे। वह अहिंसा में विश्वास रखते हैं, शायद सरकार की मानसिकता बदल जाए। भौतिक शरीर के लिए वह समझौता करें, यह मेरा अध्यात्म अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि संत 37 दिन से अनशन पर हैं, पर सरकार अनदेखी कर रही है। संत भी आटो मोड में चले गए हैं, उन्होंने अन्न के साथ पानी भी त्याग दिया है। संत की बात भी सरकार सुनने को नहीं आई। उन्होंने बताया कि वह भी रोहतक से चंडीगढ़ तक गोरक्षा के लिए होने वाली पद यात्रा में बीच-बीच में शिरकत करेंगे। राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वह सैद्धांतिक रूप से उनके साथ हैं। तंवर ने घोषणा की कि चंडीगढ़ में सीएम आवास पर गाय बांधेंगे। प्रदेश के सीएम को बताया जाएगा कि जीएसटी बहुत हो गया, अब गायों का भी कुछ करो। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कोष से गायों की रक्षा के लिए छह करोड़ रुपये दिए, जबकि भाजपा ने महज तीन करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed