फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिछवाना जोहड़ और डोबी तालाब क्षेत्र से हटाए अवैध कब्जे

बिछवाना जोहड़ और डोबी तालाब क्षेत्र से हटाए अवैध कब्जे

Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
बिछवाना जोहड़ और डोबी तालाब क्षेत्र से हटाए अवैध कब्जे
बिछवाना जोहड़ और डोबी तालाब क्षेत्र से हटाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

भिवानी।
शहर में नगर परिषद की जमीन पर कब्जे जमाए बैठे लोगों के खिलाफ नगर परिषद ने अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत नप टीम ने शुक्रवार को बिछवाना जोहड़ और डोबी तालाब क्षेत्र से अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान टीम ने डोबी तालाब क्षेत्र में नप की जगह में मिट्टी डाल रहे ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। इसके अलावा नप की जगह में पक्के निर्माण करने वाले नहीं मिलने पर अब नोटिस चस्पाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद की बिछवाना जोहड़ व डोबी तालाब क्षेत्र के पास जमीन है। कुछ लोगों ने यहां अवैध कब्जे कर रखे थे। इस बारे में शिकायतें डीसी कार्यालय पहुंच रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को दोपहर बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने सचिव राजेश महत्व के नेतृत्व में अभियान छेड़ा। सबसे पहले बिछवाना जोहड़ के पास अभियान चलाया गया। यहां लोगों ने कुछ पक्के निर्माण कर रखे थे तो कुछ जगह में बल्लियां बांधकर कब्जा कर रखा था। यहां के लोगों ने अपने अवैध कब्जे स्वयं हटाने की बात कही मगर नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी एक भी नहीं सुनते हुए अवैध कब्जे हटा दिए। वहीं अवैध कब्जों में प्रयोग बल्लियां व अन्य सामान भी जब्त कर लिया। यहां मंदिर के पास ही पक्का निर्माण भी किया हुआ। मगर यहां अवैध कब्जा करने वाला कोई नहीं मिला तो नप अधिकारियों ने यहां नोटिस चस्पाने का निर्णय लिया। बिछवाना जोहड़ के पास से अवैध कब्जे हटवाने के बाद नप की टीम डोबी तालाब के पास पहुंची। यहां नप की जमीन पर अवैध कब्जे करने के अलावा ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर कब्जे की तैयारी की जा रही थी। नप अधिकारियों ने ट्रैक्टर पकड़ लिया और चालक से यहां मिट्टी डलवाने वाले का नाम पूछा तो उसने नहीं बताया। जिसके बाद उसका ट्रैक्टर ही जब्त कर नगर परिषद में लाया गया। नप अधिकारियों की कार्रवाई से दोनों जगह हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव राजेश महता ने लोगों को चेतावनी दी कि नप की जगह में अवैध कब्जे न करें, अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे। अभियान में नप सचिव के अलावा जेई सौहार्द, बिल्डिंग इंस्पेक्टर राकेश, सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पास शौचालय को सार्वजनिक शौचालय बनाने की तैयारी
बिछवाना जोहड़ के पास बने मंदिर के पास ही शौचालय बना है। नगर परिषद टीम ने इस अवैध शौचालय को तोड़ने की बजाए पहले नोटिस चस्पाने और फिर इसे तोड़ने की बजाए सार्वजनिक शौचालय के तौर पर प्रयोग करने का प्लान बनाया। इस क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है।

वर्जन:::
डीसी कार्यालय में इन क्षेत्रों की शिकायतें आ रही थी। बिछवाना जोहड़ व डोबी तालाब क्षेत्र से अवैध कब्जे हटवाये गए है। कुछ पक्के निर्माण भी है, जहां लोग नहीं मिले। अब यहां नोटिस चस्पाए जाएंगे और नहीं हटाए तो नप कार्रवाई करेगा।
राजेश मेहता, सचिव
नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed