{"_id":"641b64c3e44eeda4e00ba597","slug":"12-year-old-girl-missing-from-sanjay-nagar-found-eight-hours-later-near-delhis-jama-masjid-rohtak-news-c-17-roh1019-101366-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संजय नगर से 12 साल की किशोरी लापता, आठ घंटे बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के पास मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संजय नगर से 12 साल की किशोरी लापता, आठ घंटे बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के पास मिली
विज्ञापन
. संजय नगर से लापता लड़की के मामले को लेकर अस्पताल के सामने जाम के दौरान बेहोश हुए परिजन को ले
रोहतक। शहर के गोहाना अड्डे के नजदीक संजय नगर से सुबह 10 बजे 12 साल की किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। दोपहर तीन बजे तक जब पुलिस ने उसे नहीं ढूंढा तो पूर्व मेयर रेनू डाबला के सुसर आजाद डाबला के नेतृत्व में परिजनों ने सुभाष रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कदम उठाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
शाम सात बजे परिजनों के पास दिल्ली स्थित जामा मस्जिद थाना प्रभारी ने वीडियो कॉल करके किशोरी की बात करवाई। तब जाकर परिजन व पुलिस ने राहत की सांस ली। अब लड़की के आने के बाद ही पता लग सकेगा कि उसका कोई अपहरण करके ले गया है या खुद अपनी मर्जी से गई थी।
पुलिस के मुताबिक संजय नगर से दंपती सुबह थाने में पहुंचा और बताया कि गली में साइकिल चला रही उनकी 12 वर्षीय बेटी लापता हो गई। जबकि साइकिल गली में खड़ी है। परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने आशंका व्यक्त की कि कहीं शीतला माता मंदिर के मेले में न चली गई हो।
विज्ञापन
पूर्व मेयर के ससुर के नेतृत्व में परिजनों ने सुभाष रोड पर लगाया जाम :
दोपहर तीन बजे तक किशोरी को सुराग नहीं लगा तो परिजन सुभाष रोड पर एकत्रित हो गए और पूर्व मेयर रेनू डाबला के ससुर आजाद डाबला के नेतृत्व में जाम लगा दिया। डाबला ने कहा कि पुलिस मामले को हल्का ले रही है। जबकि किशोरी का पता नहीं लग रहा है। मामले को गंभीरता लेना होगा। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों में से एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर सब्जी मंडी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
लड़की का सुराग लग गया है। परिजन व पुलिस उसे लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं।
रेनू डाबला, पूर्व मेयर नगर निगम
दिल्ली की जामा मस्जिद थाना प्रभारी से बात हुई है। उसने वीडियो कॉल करके लड़की से बात करवाई है। पुलिस व परिजन उसे लेने गए हैं। लड़की के आने के बाद ही पता लग सकेगा कि उसका अपहरण हुआ है या अपनी मर्जी से गई थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रखा है।
बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी