फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एशिया जूनियर कुराश चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे प्रदेश के पांच पुरुष व छह महिला खिलाड़ी

एशिया जूनियर कुराश चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे प्रदेश के पांच पुरुष व छह महिला खिलाड़ी

Mon, 29 Apr 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
एशिया जूनियर कुराश चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे प्रदेश के पांच पुरुष व छह महिला खिलाड़ी
रोहतक। आगामी 17 से 21 जून तक थाईलैंड के पटाया शहर में छठी एशियन जूनियर अंडर 20 कुराश चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। चैंपियनशिप के लिए 27 से 28 अप्रैल तक भोपाल स्थित साई सेंटर में भारतीय टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम में 18 में से प्रदेश के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें से पांच पुरुष व छह महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

कुराश कोच सोमवीर पावड़िया ने बताया कि मध्यप्रदेश के एमच्योर कुराश एसोसिएशन की ओर से एशियन जूनियर अंडर-20 कुराश चैंपियनशिप के लिए भोपाल स्थित साई सेंटर में भारतीय टीम की सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रदेश के 18 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी डॉ. शक्ति सिंह व राजेश के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे हुए हैं। इनमें से पांच पुरुष व छह महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हो गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के लिए चयनित सभी 20 खिलाड़ी आगामी 17 से 21 जून को थाईलैंड के पटाया शहर में होने वाली एशियन जूनियर अंडर-20 कुराश चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम में चयनित पुरुष खिलाड़ी :
भारवर्ग खिलाड़ी जिला
55 यशवीर सोनीपत
60 आकाश सोनीपत
81 अरुण सोनीपत
100 अभिषेक नांदल रोहतक
100+ परमजीत सोनीपत

महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी
भारवर्ग खिलाड़ी जिला
48 रेखा गुरुग्राम
52 नवमिति पानीपत
57 अंशुल मलिक कैथल
63 पूजा पानीपत
70 आशा रानी कैथल
78 मुस्कान पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed