फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

12 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

Sun, 23 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
12 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती
12 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, खुलेंगे आठ नए महिला थाने: डीजीपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्रदेश के सभी थानों में मित्र कक्ष बनाने और आठ नए महिला थाने खोले जाने की योजना है। इस संबंध में डीजीपी बीएस संधू ने शनिवार को यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर करनाल और रोहतक के थानों के बाहर इसके लिए अलग से कक्ष बनाए जाएंगे। इन्हें मित्र कक्ष का नाम दिया गया है। इनमें पुलिस स्टाफ रहेगा, जो नौकर, आर्म्स समेत सभी तरह की पुलिस वेरीफिकेशन करेगा। मित्र कक्ष का यह ट्रायल इन दोनों जिलों में सफल होने पर इन्हें पूरे प्रदेश के थानों में बनाया जाएगा। डीजीपी संधू ने कहा कि प्रदेश में आठ नए महिला थाने खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि हर महिला थाने में तीन सब इंस्पेक्टर हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि जल्द ही 12 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। सात हजार मेल कांस्टेबल, एक हजार फिमेल कांस्टेबल, 350 सब इंस्पेक्टर, 67 फिमेल सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। जनता से संवाद बनाने के लिए पीआरओ की भर्ती भी की जाएगी। इसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा, जहां पुलिस का तनाव कम होगा वहीं, आमजन को समय से इंसाफ मिलेगा।

डायल हरियाणा के तहत पंचकूला में बनेगा सेंटर कंट्रोल रूम
डीजीपी संधू ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए डायल हरियाणा के तहत पंचकुला में सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन ले ली गई है। उन्हाेंने बताया कि इस सेंटर कंट्रोल रूम के बनने से अगर कोई भी यमुनानगर से 100 नंबर डायल करेगा तो वह कॉल सेंट्रल कंट्रोल रूम में भी जाएगी। इसके अलावा पुलिस साइबर अपराध से निपटने के लिए भी प्रयास कर रही है। इसके लिए पंचकुला में एक पुलिस स्टेशन को मंजूरी दी है। एक अगस्त से यह शुरू हो जाएगा। साथ ही गुरुग्राम में भी दूसरा थाना खोलने का प्रपोजल सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed