{"_id":"59613dd44f1c1b377f8b46af","slug":"11499545044-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के तनाव में सीए की छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के तनाव में सीए की छात्रा ने की आत्महत्या
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के तनाव में सीए की छात्रा ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पढ़ाई के तनाव में आकर एक सीए की छात्रा ने शनिवार को बाबरा मोहल्ले में चुन्नी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने बाबरा मोहल्ले के पुराने मकान में आत्महत्या की। घनीपुरा निवासी एक व्यक्ति की अनाज मंडी के पास सब्जी की दुकान है। उनका बाबरा मोहल्ला में पुराना मकान है। सब्जी विक्रेता की 22 वर्षीय बेटी सिमरन सीए की पढ़ाई कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को उसके पिता को घर आने में देरी हो गई। इसके बाद छात्रा बिना कुछ बताए घर से अपनी स्कूटी लेकर निकल गई। शनिवार की देर रात तक छात्रा का पिता घर पर नहीं आया था। जिस कारण छात्रा अपने घर से स्कूटी उठाकर अचानक घर से निकल गई। कुछ देर बाद उसके पिता घर पर आ गये। उन्होंने बेटी के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि वह कुछ देर पहले ही घर से चली गईं। फिर परिजनों ने छात्रा की तलाश शाुरू कर दी। लेकिन काफी देर तक उसके बारे में पता नहीं चला। बाद में परिजन तलाश करते हुए बाबरा मोहल्ले के मकान मेें पहुंचे तो यहां पर छात्रा का शव फंदे से लटका था। उसकी सांसे चल रही थीं। तभी परिजनों ने पीजीआई में भर्ती कराया। यहां करीब दो घंटे भर्ती रहने के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा के पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि उनकी बेटी पढ़ाई के तनाव में थी। वह अपनी सीए की पढ़ाई को लेकर परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।