{"_id":"5b75f38242c79264f25211f2","slug":"111534456706-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग की खुलने जा रही बैंकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग की खुलने जा रही बैंकें
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग की पांच बैंक शाखाएं 21 से शुरू होंगी
खाते खोलते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजने पर डाकिया आपके घर आकर करेगा खाते से लेनदेन
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में करेंगे उद्घाटन, शुरू होंगी देश में 650 शाखाएं
-आपका बैंक आपके द्वार योजना के तहत डाक विभाग की शुरू हो रही है सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। डाक विभाग की बैंकिंग सेवा आईपीपीबी (इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक) मुख्यालय समेत चार गांवों में 21 अगस्त से शुरू हो जाएगी। आपका बैंक आपके द्वार योजना के तहत खाताधारक को रुपये निकालने व जमा कराने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज अथवा फोन करने पर डाकिया घर आएगा और लेनदेन करेगा। गुरुवार को आईपीपीबी अधिकारियों ने इसका ट्रायल लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 को दिल्ली में योजना का उद्घाटन करेंगे।
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डाक विभाग की आईपीपीबी सेवा 21 अगस्त को शुरू होने जा रही है। शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे। उद्घाटन के बाद देश में एक साथ 650 मुख्य शाखाएं काम करना शुरू कर देंगी। इसके तहत रोहतक में एक मुख्य शाखा के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में चार ब्रांच सांपला, गढ़ी सांपला, गांधरा व रोहद में शुरू हो जाएंगी। इन दिनों मुख्य शाखा और ब्रांचों के बीच में बनाए गए प्रोग्राम का ट्रायल किया जा रहा है। गुरुवार को अंतिम ट्रायल हुआ। यह पूरी तरह से सफल बताया गया। बताते हैं कि आईपीपीबी को खोलने का मकसद ग्रामीणों को न सिर्फ बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराना है, बल्कि धीरे-धीरे डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करना है।
खाता खोलते समय रजिस्टर्ड किया जाएगा मोबाइल नंबर
आईपीपीबी अधिकारियों ने बताया कि खाता खोलते समय उपभोक्ता के मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड किया जाएगा। उसे प्रोग्राम से कनेक्ट कर दिया जाएगा। आपका बैंक आपके द्वार योजना के तहत उपभोक्ता को अपने बैंक खाते की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर दिया जाएगा। वहीं यदि कोई उपभोक्ता अपने खाते में रुपये जमा करवाना चाहता है अथवा निकालना चाहता है, तो उसे मैसेज अथवा फोन करना होगा। इसके बाद डाकिया उपभोक्ता के घर पहुंचेगा और ऑनलाइन ट्राजेक्शन की प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
वर्जन :::::::
डाक विभाग की आईपीपीबी सेवा का 21 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। जिला स्तर पर एकसाथ 650 बैंक मुख्य शाखाएं शुरू हो जाएंगी। इसको शुरू करने का मकसद ग्रामीणों को ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन सिखाना है, ताकि डिजिटल इंडिया का सपना पूरा हो।
-डीवी सैनी, प्रवर डाकपाल