{"_id":"5a4febd64f1c1bce6d8b81da","slug":"111515187158-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बचाने के लिए प्रदेश में किए रैन बसेरे स्\nथापित : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचाने के लिए प्रदेश में किए रैन बसेरे स् थापित : ग्रोवर
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसी के तहत आदेश जारी किये हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति बिना छत के न रहे। इसके लिए प्रदेशभर में रैन बसेरे स्थापित किये गए हैं।
वह शुक्रवार को देर सायं रेलवे स्टेशन के समीप नगर निगम व जनसेवा संस्थान द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि बेसहारा व बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए रोहतक में दो रैन बसेरे बनाए गए हैं। आने वाले समय में पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 500 गज भूमि में स्थाई रैन बसेरा बनाया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोग ठंड के समय में आराम से रात बीता सकें। इसके लिए 500 गज भूमि हुडा से नगर निगम रोहतक को ट्रांसफर कर दी गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जायेगा। राज्य सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति को रोटी, कपड़ा व मकान उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से हाउसिंग योजना बनाई गई है ताकि हर व्यक्ति को घर उपलब्ध करवाया जा सके। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए एक-एक वायदे को पूरा करेगी। शहर के लोगों की सुविधा के लिए शांतमई चौक व भिवानी स्टैंड पर वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कार्य दस वर्ष में नहीं किये वे विकास कार्य भाजपा की सरकार ने तीन वर्ष में कर दिखाए हैं। लोगों की सुविधा के लिए एलिवेटिड रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही एलिवेटिड रेलवे ट्रैक की आधारशिला भी रख दी जायेगी। जनसेवा संस्थान रोहतक के संचालक परमानंद ने सहकारिता मंत्री का स्वागत किया। जबकि पार्षद अजय जैन ने मंत्री का धन्यवाद किया। नगर निगम रोहतक के आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि हर नागरिक को अच्छी सुविधाएं प्रदान करना निगम का दायित्व है। स्वच्छता संरक्षण आरंभ हो चुका है। इसलिए हर नागरिक का यह दायित्व बन जाता है कि सर्वेक्षण में अधिक अंक दिलवाने के लिए वह अपना योगदान दे। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, लोकसभा प्रभारी रमेश भाटिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन आहुजा, मंडल अध्यक्ष सतीश रोहिल्ला, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, ईश्वर सिंघल, मनोज मक्कड़, जोगेंद्र सैनी, कुलविंद्र सिक्का, हरिओम भाली, वजीर खोखर, विनोद गुप्ता, मनीष शर्मा, नगर निगम के डीटीपी केके वार्ष्णेय, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव देवेंद्र चहल व रामप्रकाश सैनी आदि उपस्थित रहे।
रथ और साइकिल यात्रा का जन हित से सरोकार नहीं
सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व सीएम की रथ यात्रा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की साइकिल यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं का जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। ये नेता वह नेता है जो अपनी ही पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में ये प्रदेश की जनता के लिए क्या करेंगे। इनका जनता से कोई लेना देना नहीं, इनकी कार्य प्रणाली को देख कर जनता पहले भी अपना फैसला सुना चुकी है और आगे भी सुना देगी।