फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नाका तोड़कर भागे पशु तस्कर, रेलवे फाटक से भिड़ा वाहन

नाका तोड़कर भागे पशु तस्कर, रेलवे फाटक से भिड़ा वाहन

Sat, 28 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
नाका तोड़कर भागे पशु तस्कर, रेलवे फाटक से भिड़ा वाहन
नाका तोड़कर भागे पशु तस्कर, रेलवे फाटक से भिड़ा वाहन
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मध्य रात्रि नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी भगा ले जा रहे पशु तस्कर ने वाहन को अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर स्थित जंडली फाटक पर ठोक दिया। पीछा कर रही पुलिस व श्रीकृष्णा गोसेवा सोसाइटी सदस्यों ने एक पशु तस्कर को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया जोकि गाय व बैलों से भरा पड़ा था। इसमें से एक गाय मृत मिली। इस मामले में बलदेव नगर पुलिस व आरपीएफ ने अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

श्रीकृष्णा गौ सेवा सोसाइटी के प्रधान मोनू चावला ने बताया कि सोसाइटी सदस्यों को गुप्त सूचना मिली थी कि रात को पशुओं से भरी गाड़ी यूपी की तरफ ले जाई जा रही है। सोसाइटी ने प्रेम नगर के निकट पुलिस के साथ नाकाबंदी की। इसी दौरान मध्य रात्रि के बाद एक गाड़ी मौके से निकल रही थी जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया। प्रधान मोनू ने बताया कि चालक ने गाड़ी को रोकने के बजाए बैरियर तोड़कर वाहन भगाने का प्रयास किया। इसी बीच अन्य वाहनों से चालक का पीछा किया गया। पशु तस्कर ने अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर स्थित जंडली रेल फाटक पर गाड़ी मोड़ दी। फाटक रात्रि के समय बंद था और चालक ने उसी में गाड़ी ठोक दी। मौके से एक आरोपी को पकड़ा गया जबकि उसका साथ फरार हो गया। आरोपी की पहचान यूपी के सरसावा निवासी सद्दाम के तौर पर हुई है। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें कई गाय व बैल मिले जिन्हें सुल्लर स्थित नंदीशाला पहुंचाया गया है। इसके अलावा एक गाय गाड़ी में मृत मिली। पुलिस ने पशु क्रूरता व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है जबकि आरपीएफ ने भी रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, रेल सुरक्षा खतरे में डालने व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed