फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11 new cases of dengue, larvae found in 29 houses

डेंगू के 11 नए केस, 29 घरों में मिला लार्वा

Sun, 21 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
11 new cases of dengue, larvae found in 29 houses
जिले में शनिवार को डेंगू के 11 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 400 पार पहुंच गई है। जिले में अब तक 406 केस दर्ज हो चुके हैं। यही नहीं, मच्छर का लार्वा मिलने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को 29 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू के 11 नए केस मिलने की पुष्टि की है। इसमें किलोई से 2, मदीना, शिवाजी कॉलोनी, सैनीपुरा, गोहाना अड्डा, कुलताना, फतेहपुरी कॉलोनी, सुखपुरा, सांघी का एक-एक केस है। इसके अलावा लार्वा विरोधी अभियान के तहत मलेरिया टीमें जल स्रोत जांचने में जुटी हुई हैं। इसके तहत शनिवार को घनीपुरा, प्रताप मोहल्ला, फतेहपुरी कॉलोनी, तेज कॉलोनी, प्रेम नगर, तिलक नगर, गांधी कैंप, प्रीत विहार, जगदीश कॉलोनी व राम नगर में जांच अभियान चलाया गया। यहां 29 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। इन लोगाें को नोटिस जारी करने के साथ दोबारा लार्वा मिलने पर चालान किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने कहा कि जिले में मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए लार्वा विरोधी गतिविधि चलाई जा रही हैं। इसके तहत शनिवार को 29 जगह लार्वा मिला। जबकि 11 नए केस सामने आए। जिले में डेंगू के 406 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 5374 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है। यह कार्रवाई जारी है। लोगाें को भी मच्छर जनित रोगाें के बारे में जानकारी देकर बचाव के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed