{"_id":"5b4676e14f1c1b08278b5f49","slug":"101531344609-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैनकपुरा की महिलाओं ने पेयजल को लेकर काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैनकपुरा की महिलाओं ने पेयजल को लेकर काटा बवाल
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
रैनकपुरा की महिलाओं ने पेयजल पर काटा बवाल
हेडिंग : महिलाएं बोलीं-पहले 40 मिनट आता था पानी, एक महीने से तीन मिनट भी नहीं आ रहा
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रैनकपुरा की महिलाओं ने बुधवार को पेयजल की समस्या को लेकर पब्लिक हेल्थ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से इस एरिया में रोजाना 40 मिनट पानी आता था। पर एक महीने से तीन मिनट भी पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कपड़े भी नहीं धुल पाते हैं।
पब्लिक हेल्थ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का नेतृत्व कर रहे प्रधान महेंद्र ने बताया कि डेयरी मोहल्ला से रैनकपुरा तक आठ इंची पाइपलाइन बिछाई गई है। इसी लाइन से रैनकपुरा से बाईपास तक चार इंची लाइन बिछाई गई है। वहीं एरिया में स्कूल के सामने आठ इंची लाइन बिछाई गई है जो वास्तव में रैनकपुरा है। उन्होंने यह भी बताया कि रैनकपुरा में करीब 300 घर हैं, जहां सालों से पानी नहीं आया है।
एरिया में पानी का कोई इंतजाम भी नहीं
प्रधान महेंद्र ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से इस एरिया में 40 मिनट पानी आता है। जिससे जैसे-तैसे घर के काम हो जाते थे। इधर एक महीने से काफी तकलीफ हो रही है। पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। घरों में तीन मिनट भी पानी सप्लाई में नहीं आ रहा है। पानी न आने के चलते स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा एरिया में कोई पानी का अन्य इंतजाम भी नहीं है।
विज्ञापन
मौके पर जाकर जांच कराए विभाग
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है विभाग मौके पर जाकर पानी समस्या की जांच कराए कि पानी क्यों नहीं आ रहा है। जिस हिसाब से इन दिनों पानी नहीं आ रहा है, उससे प्रतीत होता है कि एरिया के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। जल्द भिजवाए जाएंगे पानी के टैंकर
विभाग के एसडीई सुरेश अहलावत ने बताया कि रैनकपुरा में जाकर स्थिति को देख लिया गया है। कुछ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां तुरंत इंतजाम के लिए छह घर के हिसाब से एक पानी का टैंकर भिजवा दिया जाएगा। इसके अलावा उस एरिया में दो लाइन हैं, हम आधी-आधी सप्लाई दोनों एरिया में चलवा देंगे, इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। दो भागों में पानी चलाने में विवाद हो सकता है, इसके लिए इंतजाम किया जाएगा।