फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिरसा को जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, 26 से शुरू होगा ट्रायल

सिरसा को जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, 26 से शुरू होगा ट्रायल

Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिरसा को जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, 26 से शुरू होगा ट्रायल
सिरसा को जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, 26 से शुरू होगा ट्रायल
विज्ञापन

हितेश चतुर्वेदी
सिरसा। जिले के लोगों को जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इसके बाद सिरसा से दिल्ली का सफर छह घंटे की बजाए साढ़े चार घंटे में तय किया जा सकेगा। रेलवे विभाग 26 जून से हिसार से सिरसा के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल शुरू करने वाला है। इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल तीन महीने तक चलेगा। इस दौरान जो खामियां सामने आएंगी उसे रेलवे दूर करेगा। इसके बाद सितंबर माह से हिसार से सिरसा के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी। ट्रेन के शुरू होने के बाद दैनिक यात्रियों का समय बचेगा। सिरसा से दिल्ली की दूर अभी डीजल इंजन से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से छह घंटे में तय की जाती है। इलेक्ट्रिक ट्रेन 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे दिल्ली का सफर साढ़े चार घंटे का यह जाएगा। हिसार में इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल पूरा हो चुका है। हिसार से लेकर सिरसा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए लाइन बिछाने व पोल लगाने का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है।
बाक्स
डीजल इंजन का युग होगा समाप्त
इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन के बाद वर्षों से इस्तेमाल में लाए जा रहे डीजल इंजन का युग समाप्त हो जाएगा। सिरसा से इस समय सिरसा से दिल्ली, रेवाड़ी, बठिंडा, गंगानगर, फिरोजपुर, कटरा व जींद के बीच डीजल इंजन वाली ट्रेनें चलती हैं। इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल पूरा होने के बाद जल्द ही रेलवे डीजल इंजन को हटाकर इन पटरियों पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
90 की स्पीड पर होगा ट्रायल
26 जून से शुरू होने वाले ट्रायल में हिसार से लेकर सिरसा के बीच 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाएगी जाएगी। इस रूट के बीच में आने वाले सभी आरओबी, आरयूबी, स्टेशन पर सुरक्षा के मानकों को जांचा जाएगा। इस गति पर ट्रायल सफल होने के बाद ट्रेन की स्पीड बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ज्यादा ट्रेनों का संचालन संभव
सिरसा वासियों की काफी समय से मांग है कि सिरसा से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की जाए। सिरसा से तड़के साढ़े तीन बजे के बाद सुबह आठ बजे दिल्ली की ओर ट्रेन जाती है। इसके बाद रात तक सिरसा से कोई ट्रेन राजधानी नहीं जाती। इस कारण लोगों को बसों में दिल्ली जाना पड़ता है। सिरसा में व्यापारिक गतिविधियां काफी ज्यादा हैं। हर रोज हजारों लोग कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू होने के बाद से सिरसा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन संभव हो जाएगा।

ये होगा लाभ
--------------
डीजल इंजन के धुएं से होने वाले प्रदूषण से मुक्ति
ट्रेनों की औसत गति में बढ़ोतरी होगी
बिजली इंजनों की लोड क्षमता अधिक होने के कारण अधिक भार वहन किया जा सकेगा।
बॉक्स
------------------------
सिरसा में इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल 26 जून से संभावित है। ट्रायल के दौरान खामियों को जांचा जाएगा। ट्रायल को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं। इलेक्ट्रिक ट्रेन की स्पीड डीजल इंजन से ज्यादा होगी, साथी ही इससे पर्यावरण में प्रदूषित नहीं होगा। रेलवे तेजी से आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर हो रहा है। इससे लोगों को काफी लाभ होगा।
नंदलाल गुर्जर, जेई इलेक्ट्रिकल विभाग रेलवे सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed