फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी, खेतों में खड़ी फसलों में पानी भरा

बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी, खेतों में खड़ी फसलों में पानी भरा

Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी, खेतों में खड़ी फसलों में पानी भरा
बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी टूटी, किसानों की फसलें जलमग्न
विज्ञापन

बौंदकलां।
बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी वीरवार देर रात अचानक टूट गई। इससे नहर का पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों तक जा पहुंचा। इससे करीब आधा दर्जन किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। वीरवार को नहर में करीब 140 क्यूसेक पानी चल रहा था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर नहर को पाटने का कार्य शुरू कराया।
वीरवार रात्रि करीब 11 बजे के बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो होकर आरडी नंबर 5500 पर टूट गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर टूटने की सूचना मिलते ही आनन फानन में नहरी पानी को बंद करवा दिया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सिंचाई विभाग ने जेसीबी और डंपरों की सहायता से मिट्टी डलवाकर नहर को पाटने का काम शुरू करवाया। सिंचाई विभाग के एसडीओ विकास सहरावत ने बताया कि जल्द ही नहर को पाटने का काम पूरा करवा दिया जाएगा। नहर के टूटने के कारण नहरी पानी पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में पहुंच गया। सिंचाई विभाग की डीच ड्रेन में नहर का पानी जमा होने से पानी का फैलाव कम हो सका। सिंचाई विभाग का कहना है कि फसलों में कम मात्रा में ही पानी जमा हुआ है। वहीं पर किसान दिनेश शर्मा, मंगत रोहिला, भीम चौहान, दिनेश चौधरी, बंशी शर्मा, रामबिलाश और मास्टर निरंजन ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। नहरी पानी जमा होने के कारण फसल खराब हो गई है। इसलिए सरकार को किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

नहर पुरानी और होल होने के कारण टूटी : एसडीओ
सिंचाई विभाग के एसडीओ विकास सहरावत से जब बौन्दकलां डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने का कारण पूछा गया तो वो बोले कि नहर पुरानी और जगह जगह होल होने के कारण पानी रिसाव के कारण नहर टूटी है। नहर टूटते ही विभाग ने पीछे से पानी को बंद करवा दिया था। नहर में केवल 140 क्यूसिक पानी ही चल रहा था। विभाग ने नहर के टूटे हिस्से को पटवाना शुरू कर दिया है। विभाग शुक्रवार शाम तक ही नहर को ठीक करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed