फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वितमंत्री के पिता के नाम पर बनेगी ई-लाईब्रेरी कम रीडिंग हॉल

वितमंत्री के पिता के नाम पर बनेगी ई-लाईब्रेरी कम रीडिंग हॉल

Fri, 01 Dec 2017 02:54 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
वितमंत्री के पिता के नाम पर बनेगी ई-लाईब्रेरी कम रीडिंग हॉल
फोटो समेत
विज्ञापन

वित्तमंत्री के पिता के नाम पर बनेगी ई-लाईब्रेरी कम रीडिंग हॉल
- वित्तमंत्री ने मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में किया खेल परिसर और छात्रावास उद्घाटन

- इंस्टीट्यूट को दिया लाईब्रेरी के लिए पांच करोड़ रुपये का अनुदान देने का आश्वासन
- आर्य समाजी मित्रसेन सिंधु के नाम से बनेगी ई-लाईब्रेरी, प्राचार्य से मांगा प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पिता आर्य समाजी मित्रसेन सिंधु के नाम पर ई-लाइब्रेरी कम रीडिंग हॉल बनाया जाएगा। वीरवार को वित्तमंत्री इंस्टीट्यूट में खेल परिसर और छात्रावास का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्राचार्य से ई-लाइब्रेरी के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा और अनुदान देने का भी आश्वासन दिया।
वित्तमंत्री सुबह 11 बजे इंस्टीट्यूट में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले खेल परिसर और फिर छात्रावास का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुसार शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों की प्रतिभा को और ज्यादा निखारने के लिए सॉफ्ट स्किल्स पर ध्यान देना जरूरी है। जिससे विद्यार्थी बेहतर कम्युनिकेशन की बदौलत विश्व स्तर पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने इंस्टीट्यूट के छात्र रोमी धनखड़ को इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसिज में 44वें रैंक पर आने पर सम्मानित किया। कहा कि इंस्टीट्यूट में आर्य समाजी मित्रसेन सिंधु के नाम पर विद्यार्थियों के लिए ई-लाईब्रेरी कम रीडिंग हॉल बनाया जाए। उन्होंने इसके लिए पांच करोड़ रुपये का अनुदान देने का प्रस्ताव भी दिया। प्रशासक अरविंद मल्हान ने बताया कि छात्रों के लिए एक छात्रावास का निर्माण किया गया है। इसका भूमि तल बनकर तैयार हो चुका है तथा प्रथम तल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुनील दलाल, रामनिवास हुड्डा, प्राचार्या डॉ. संगीता दलाल, प्राचार्या डॉ. सुरेखा खोखर, नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण, हैडमास्टर रामभज बजाड़, वीरेंद्र तोमर, डॉ. आनंद, सुमनलता श्योराण, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजबीर आर्य, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, सतीश आहूजा, नवीन ढुल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरब, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह सिक्का, वजीर खोखर, कृष्णपाल गुर्जर और विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed