फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वाह री छोरी तन्ने करा कमाल, विश्व में मचाया धमाल

वाह री छोरी तन्ने करा कमाल, विश्व में मचाया धमाल

Mon, 20 Nov 2017 03:34 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
वाह री छोरी तन्ने करा कमाल, विश्व में मचाया धमाल
वाह री छोरी तन्नै करा कमाल, दुनिया में मचग्या धमाल
विज्ञापन


- मानुषी छिल्लर ने पूरे विश्व में हरियाणा के प्रति सोच बदली
- सर्व खाप पंचायत ने परिवार वालों की दी बधाई

मयंक तिवारी

रोहतक।
हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का ताज पहनकर पूरे विश्व में प्रदेश के प्रति अपनी सोच का नजरिया बदल दिया है। खेल में नाम रोशन करने वाली बेटियों का हॉलीवुड व वॉलीवुड में डंका बजेगा। इतना ही नहीं बात-बात पर फरमान जारी करने वाली खापों ने भी मानुषी के विजेता बनने पर उसे और उसके परिवार वालों को बधाई दी है। जाट संघटन से जुड़े लोगों का कहना है कि हर घर में मानुषी जैसी बेटी पैदा हो।
ऑनर किलिंग से बदनाम होने वाले हरियाणा की सोच में बदलाव हो रहा है। खाप पंचायतों ने भी बेटी के विश्व सुंदरी बनने पर अपनी खुशी का इजहार किया है।
महम 24 के प्रधान मीर सिंह नंबरदार कहते हैं छोरी ने हरियाणा का नाम विश्व में रोशन किया है। इसके लिए मानुषी के साथ उसके परिवार वाले बधाई के पात्र हैं। खाप उन्हें बधाई देती है। जो छोरी पढ़ना चाहे पढ़े और जो खेलना चाहे वह खेले खाप उनके साथ है। महम 24 के अध्यक्ष तुलसी ग्रेवाल कहते हैं कि हमें मानुषी पर गर्व है। उसने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।
विज्ञापन

मानुषी छिल्लर के विश्व सुंदरी बनने पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्षहवा सिंह सांगवान कहते हैं म्हारी छोरी ने पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है। इसके लिए उसक ा परिवार भी बधाई का पात्र है। खाप पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह नैन का कहना है कि ने हरियाणा की बेटी ने विश्व में नाम रोशन किया है। उसे सलाम करते हैं। हरियाणा के घर-घर में ऐसी बेटी पैदा हो। हमारी बेटियां पढ़ें और छोरों से भी आगे जावें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का नाम आते ही लोगों के जेहन में तरह-तरह के सवाल पैदा होते हैं। मानुषी ने विश्व सुंदरी बनने के बाद हरियाणा के प्रति लोगों की सोच बदलेगी। उन्होंने मानुषी को बधाई देने के साथ उसके परिवार वालों को बधाई दी है।


21 को चीन से लंदन जाएगी मानुषी
बेटी को चीन से लंदन रवाना करने के बाद उसके माता पिता 22 नवंबर को दिल्ली आ रहे हैं। उनके साथ मानुषी का कुछ सामान भी है। जिसे वह लंदन लेकर नहीं जा रही है। मानुषी के नाना चंद्र सिंह रावत का कहना है उनकी नातिन दो माह पहले चीन गई थी। उस दौरान उसकी किताबें व कपड़े भी साथ में थे। विश्व सुंदरी बनने के बाद वह 21 नवंबर को चीन से लंदन जा रही है। उसके जाने के दूसरे दिन उसके माता-पिता दिल्ली आ रहे हैं। उनको रिसीव करने के लिए परिवार के लोग दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed