फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नप ने अतिक्रमण ढहाए तो बाजार में मचा हड़कंप

नप ने अतिक्रमण ढहाए तो बाजार में मचा हड़कंप

Fri, 08 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
नप ने अतिक्रमण ढहाए तो बाजार में मचा हड़कंप
नप ने अतिक्रमण ढहाए तो बाजार में मचा हड़कंप
विज्ञापन

भिवानी। फुटपाथ पर पीला पंजा चलकर नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वालों को सबक सिखाया। नप के दस्ते ने दुकानदारों व रेहड़ीवालों को संभलने का मौका नहीं दिया और ताबड़-तोड़ कार्रवाई की। दस्ते ने आधा दर्जन पक्के अतिक्रमण गिराए और फुटपाथ व रेहड़ियों को जब्त किया। दुकानदारों व रेहड़ी वालों का कहना है कि उन्हें काफी नकुसान हुआ, परिषद की ओर से उन्हें पूर्व सूचना देनी चाहिए थी।
वीरवार शाम चार बजे नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ दस्ता जेसीबी लेकर हांसी गेट मार्केट पहुंचा तो पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। 12-15 कर्मचारियों ने फुटपाथ पर रखे सामान को उठाकर ट्रैक्टर-ट्राली में रखना आरंभ कर दिया। इस दौरान कई दुकानदारों ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दस्ते के तेवर के आगे एक न चली। कर्मचारियों की एक बुक विक्रेता के साथ तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

जेसीबी ने हांसी गेट मार्केट स्थित मिनी रेस्टोरेंट के बाहर बने पक्के चबूतरे को तोड़ा। दुकानदार ने परिषद कर्मचारियों को सफाई दी, लेकिन बात बनी नहीं। अशोका रोड मोड़ पर स्थित एक दुकानदार ने फुटपाथ पर बाकायदा कुर्सियां लगाकर बैठने का पूरा इंतजाम किया हुआ था जहां काफी सामान रखा था। कर्मचारी फुटपाथ पर रखा सामान उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में रख लिया। इसी दौरान जिन दुकानदारों ने अपना सामान फुटपाथ पर रखा था, तुरंत समेटने लगे और रेहड़ीवाले खिसकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार महीने पहले यहीं हटाए थे अतिक्रमण, फिर काबिज हुए
लगभग चार महीने पहले नगर परिषद ने हांसी रोड पर लगभग इसी जगहों पर अतिक्रमण हटाए थे। पुराना हाउसिंग को जाने वाले रोड के मोड़ पर लगी फल रेहड़ियों व दुकानों के बाहर लगे सामान को हटाया था। लेकिन, अभियान के कुछ दिनों बाद फिर अतिक्रमण कायम हो गए।
--
सूचना दे देते तो हटा ले लेते सामान
फल विक्रेता रोहताश का कहना है कि उसने तो केवल डेढ़ फुट की जगह में ही अपना सामान रख रखा था। अगर कमेटी के लोग कहते तो वे खुद ही समेट लेता। इस कार्रवाई से उसे करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है। कमेटी वालों को थोड़ा तो रहम दिखाना ही चाहिए था। राजकुमार का कहना है कि परिषद के कर्मचारी एकाएक आए और सामान को इधर-उधर कर दिया। इस वजह से उसे चार से लेकर पांच हजार रुपये की चपत लग गई। पहले सूचना देते तो अपना सामान हटा लेते।

--
वर्शन ....
नगर परिषद समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों को सावधान करती है। जब सबको पता है कि अतिक्रमण गलत है तो फिर लोग करते ही क्यों हैं। परिषद ने सीएम विंडो की शिकायत के आधार पर हांसी गेट पर कार्रवाई की है। आने वाले दिनों में परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। परिषद अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
राजेश मेहता, सेक्रेट्री नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed