{"_id":"596fa9e14f1c1b1b118b45f7","slug":"101500490209-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.90 करोड़ की लागत से बघवाना-गोपालवास सड़क का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.90 करोड़ की लागत से बघवाना-गोपालवास सड़क का होगा कायाकल्प
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
9.90 करोड़ की लागत से बघवाना-गोपालवास सड़क का होगा नवीनीकरण
चरखी दादरी। जिले के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाली बधवाना से गोपालवास प्रमुख मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। 9.90 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क की काफी दूरी में चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। यह 21 किलोमीटर लंबी सड़क है।
जिले के प्रमुख गांवों को जाने वाली सड़कों के नवीनीकरण मरम्मत की लंबे समय से जरूरत बनी हुई है। इतना ही नहीं जिले में प्रमुख सड़कों की चौड़ाई भी कई वर्षों से नहीं बढ़ पा रही है। हालांकि नेशनल हाईवे इमलोटा से दादरी सड़क मार्ग को जरूर चौड़ा गया है। इसके अलावा जिले के सभी मेन मार्ग पुराने ढर्रे के ही चले आ रहे हैं। इन सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ाए जाने से अक्सर हादसों का अंदेशा बना रहता है तथा यातायात काफी हद तक बाधित होता रहा है। शहर में जरूर कुछ सड़कें फोरलेन के रूप में बनी हैं। यह भी पिछले कांग्रेस सरकार के शासनकाल में बनी थी। दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ना जरूरी बना हुआ हैै। इस मार्ग से नारनौल-चंडीगढ़ को जाने वाले भारी वाहन गुुजरते हैं। इनके अलावा काफी ऐसे मार्ग भी हैं जिनकी चौड़ाई बढ़ाया जाना अब जरूरी हो गया है। चरखी दादरी शहर से झाड़ली थर्मल पावर प्लांट को जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाना भी अति जरूरी हो गया है।
सड़क की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई
पीडब्ल्यूडी विभाग अब बधवाना से जावा, बीजणा, माई कला, नौरंगाबास, ढाणी तिलोड़ी को जाने वाली मेन सड़क के नवीनीकरण के साथ इसकी चौड़ाई भी बढ़ाएगा। यह सड़क कहीं 12 फीट चौड़ी है तो कहीं 18 फीट। जहां 12 फीट चौड़ाई वहां अब चौड़ाई 18 फीट कर दी जाएगी जहां 18 फीट है वहां से सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 23 फीट कर दी जाएगी। विभाग इस प्रोजेक्ट पर तत्परता से काम करने में जुटा है।
विज्ञापन
इसी प्रकार गांव आदमपुर से झोझू कलां-कादमा व सतनाली को जाने वाली सड़क की भी चौड़ाई 18 फीट से बढ़ाकर 23 फीट की जानी है। इस मार्ग से भी भारी आवागमन बना रहता है। यह सड़क 24 किलोमीटर लंबी है। इस सड़क के एस्टीमेट की फाइल अब हेड ऑफिस से कमिश्नर कार्यालय पहुंच गई है जल्द ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बधवाना से गोपालवास तक सड़क निर्माण के टेंडर हो गए हैं। 27 जुलाई को टेंडर रिसीव होने पर अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शेष गांवों के प्रोजेक्टों पर भी कागज प्रक्रिया तेजी से जारी है।
एसडीओ धर्मपाल, पीडब्ल्यूडी विभाग