{"_id":"59612f344f1c1ba05b8b46f6","slug":"101499541300-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गेट पास पर मंडी से फैक्ट्रियों में पहुंच रहा माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गेट पास पर मंडी से फैक्ट्रियों में पहुंच रहा माल
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी गेट पास पर मंडी से फैक्ट्रियों में पहुंच रहा माल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एनएच-73 (चंडीगढ़-रूड़की) से गांव मंडोली में लकड़ मंडी को शिफ्ट हुए कुछ माह ही हुए हैं, किंतु मंडी से विवादों का नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों सुविधाओं के अभाव को लेकर आढ़ती हड़ताल पर चले गए थे, अब फर्जी गेट पास से मंडी से माल फैक्ट्रियों में पहुंचा कर मार्केट कमेटी को चूना लगाने का मामला सामने आया है। जगाधरी एसडीएम भारतभूषण के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को छापेमारी कर फर्जी गेट पास पर निकाली जा रहीं आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं। इसके बाद तो अफरा-तफरी मच गई। टीम ने वाहनों को जब्त कर थाना सदर यमुनानगर पुलिस को सौंप दिया और चालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे एसडीएम भारतभूषण के नेतृत्व में गठित टीम ने मंडी में छापेमारी की। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव मोहित बैरी, आरटीए विभाग के धर्मपाल, मंडी सुपरवाइजर अजय व राजपाल मौजूद थे। टीम ने मंडी में लकड़ी लादकर निकलती ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच की। इस दौरान ऐसी छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फर्जी गेट पास पर निकलती पाई गईं, जिन्हें जब्त कर थाना सदर यमुनानगर पुलिस के हवाले कर उनके चालकों के खिलाफ शिकायत दी गई।
हर ट्रॉली पर लग रही थी दो हजार की चपत
विभागीय सूत्रों की माने तो मंडी में लकड़ी से लदी हर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब दो हजार रुपये की मार्केट फीस लगती है। इसे फर्जी गेट पास से बचाया जा रहा था। यानी फर्जी गेट पास से हर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर विभाग को दो हजार रुपये की चपत लग रही थी। यह फर्जीवाड़ा कब से चल रहा था, अभी साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में कौन-कौन शामिल होगी जांच
मंडी में मार्केट फीस बचाने का फर्जीवाड़ा कितने समय से चल रहा था। इसकी जांच की जाएगी। अफसरों के मुताबिक, फर्जी गेट पास किसने और कहां से छपवाए और मामले में कौन आढ़ती-फैक्ट्री संचालक संलिप्त है इसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल मार्केट कमेटी की ओर से फर्जी गेट पास कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
मार्केट कमेटी के सचिव मोहित बैरी की शिकायत पर छह ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नरेश शर्मा, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।