{"_id":"5956a1ed4f1c1bcb168b4790","slug":"101498849773-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत
नारनौल। रामबास बाईपास के पास शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव गोरीर निवासी 22 वर्षीय करतार व 27 वर्षीय संजय शुक्रवार सुबह बाइक पर किसी कार्य से नारनौल आए थे। सायं करीब चार बजे जब वे अपने गांव लौट रहे तो रामबास बाईपास के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में करतार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।