{"_id":"618aca25732994138d448d50","slug":"10-more-new-dengue-cases-came-larvae-found-in-49-houses-rohtak-news-rtk6293808155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 10 और नए केस आए, 49 घरों में मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 10 और नए केस आए, 49 घरों में मिला लार्वा
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को डेंगू के दस नये केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 267 पर पहुंच गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की लार्वा विरोधी गतिविधियों में 49 घरों में लार्वा मिला है। इनके स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिंदरान में डेंगू के दो, गढ़ी मोहल्ला, सुनारिया कलां, मदीना, आर्य नगर, कमल कॉलोनी, सुखपुरा चौक, पीडब्लूडी कॉलोनी व खेड़ी कलां में एक-एक केस मिला है। इन जगहों पर फॉगिंग कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग व नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग भी की। विभाग की ओर से मच्छर जनित रोगों पर अंकुश के लिए चलाई जा रही लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत विभिन्न कॉलोनियों में जांच अभियान चलाया गया, जहां जलस्रोत जांचने पर 49 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। इसमें प्रताप मोहल्ला, शोरा कोठी, लक्ष्मीवास, शास्त्री नगर, हनुमान कॉलोनी, सेक्टर 2, तिलक नगर, गांधी कैंप, शिवाजी कॉलोनी, हरि सिंह कॉलोनी व जनता कॉलोनी शामिल है। इन लोगों को नोटिस के साथ दोबारा लार्वा मिलने पर चालान किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि सीएमओ निर्देश पर जिले में लार्वा विरोधी गतिविधि चलाई जा रही है। टीम डेंगू संक्रमित मरीज के घर व आसपास बुखार के मरीजों की तलाश करने के साथ उन्हें एहतियात के तौर पर खाने, पीने व अन्य जरूरी जानकारी दे रहे हैं। जिले में डेंगू के 267 केस दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
डॉक्टर की बेटी और भाई समेत तीन नए कोरोना संक्रमित
जिले में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। इनमें एक महिला डॉक्टर की बेटी व भाई के अलावा बिहार से आया युवक शामिल है। इन्हें एकांतवास में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में मंगलवार को निजी कंपनी में काम करने वाले 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर की बेटी व भाई की एंटीजन रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल आरटीपीसीआर जांच नहीं होने के चलते विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ये तीनों मरीज खुद एकांतवास में चले गए हैं। इसके अलावा मंगलवार को 1220 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 423 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.67 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.70 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान को रफ्तार देते हुए विभाग ने मंगलवार को भी वैक्सीन लगाई। विभिन्न टीमों ने 5417 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें 1597 को पहली व 3820 को दूसरी डोज दी गई। विभाग अब तक 1007311 वैक्सीन डोज लगा चुका है।